अंतरजिला बॉर्डर मीटिंग का आयोजन, मीटिंग में कंई महत्‍वपूर्ण मुददों पर हुई चर्चा। Alirajpur News

By
On:
Follow Us


WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

अलिराजपुर 25.06.2023 को थाना प्रभारी  निरीक्षक शिवराम तरोले की अध्‍यक्षता मे आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की पूर्व तैयारियों को लेकर थाना अलीराजपुर मे अंतर जिला बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया।  
आयोजित बॉर्डर मीटिंग मे जिला धार पुलिस की ओर से थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक ब्रजेश मालवीया, थाना प्रभारी डही उनि प्रकाश सरोदे तथा अलीराजपुर पुलिस की ओर से थाना प्रभारीर सोण्‍डवा निरीक्षक विजय देवडा, थाना प्रभारी नानपुर उनि भूपेन्‍द्र खरतीया उपस्थित हुये। 
आयोजित बॉर्डर मीटिंग में निम्‍नलिखित बिन्‍दुओं पर मुख्‍यरूप से चर्चा की गई –
सीमावर्ती ग्रामों में निवासरत असामाजिक तत्‍वों पर निगरानी रखना,
सीमावर्ती ग्रामों में अवैध शराब, अवैध हथियार व अन्‍य गतिविधियों में लिप्‍त बदमाशों पर निगरानी रखना तथा उन पर कार्यवाही करना,
सीमावर्ती चैक पोस्‍टों पर लगातार वाहनों की चैकिंग सघनता से करना,
सीमावर्ती ग्रामों के गुण्‍डा तत्‍वों पर लगातार निगाह रखी जाकर प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही करना,
अलीराजपुर जिला एवं धार जिले के सीमावर्ती थानों की पुलिस के मध्‍य समन्‍वय स्‍थापित कर संयुक्‍तरूप से दबिश की कार्यवाही करना,
आवश्‍यक सूचनाओं का लगातार आदान-प्रदान करना,
सीमावर्ती ग्रामों के लायसेंसीदारानों पर लगातार निगरानी रखना,
सीमावर्ती ग्रामों में नियमितरूप से पेटोलिंग की कार्यवाही करना।
सीमावर्ती थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों का संयुक्‍त वॉटसएप ग्रुप बनाना। 
जप्‍त वाहनों, वारण्‍टीयो, शराब, रेत माफिया की सूची का आदान-प्रदान किया गया। 
अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री सेंगर ने बताया कि सीमावर्ती ग्रामों मे असामाजिक गतिविधियों पर निगाह रखनें एवं असामाजिक तत्‍वों पर प्रभावी कार्यवाही करनें के उदेश्‍य से जिला धार एवं अलीराजपुर पुलिस के सीमावर्ती थाना प्रभारियों के साथ अलीराजपुर थाना मुख्‍यालय पर संयुक्‍तरूप से बॉर्डर मीटिंग का आयोजन रखा गया था। बॉर्डर मीटिंग में महत्‍वपूर्ण मुददों पर चर्चा होकर सहमति बनी है एवं प्रदेश में होनें वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव पूर्व तैयारियों को लेकर यह महत्वपूर्ण बॉर्डर मीटिंग रखी गई थी, ताकि आगामी होने वाले चुनाव  निर्विघ्न व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जा सके।
मुस्तकीम मुगल अलिराजपुर 
7974063831

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment