डिंडोरी/अमरपुर। डिंडोरी जिले के शासकीय महाविद्यालय अमरपुर में शुक्रवार को अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जीवनी पर एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव पर किए गए उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत सरपंच रामनाथ उद्दे एवं ग्राम पंचायत उपसरपंच शुभांशु चंद्रौल मौजूद रहे। इनके साथ ही वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के परिवार से संबंध रखने वाले सदस्य गजराज सिंह महदेल उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य संदीप सिंह ने की। उक्त कार्यक्रम में रानी अवंती बाई लोधी के जीवनी पर गजराज सिंह महदेल द्वारा विस्तृत प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं पूनम करचाम एवं छाया यादव द्वारा रानी अवंती बाई लोधी एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाषण दिए गए। समापन के अवसर पर देव प्रकाश उईके के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एवं रानी अवंती बाई लोधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान दिया गया। आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य संदीप सिंह द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन देव प्रकाश उईके के द्वारा किया गया।
नाम धरम सिंह ठाकुर
जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश
मो न 6263079151






