अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार पद्मश्री से सम्मानित जोधईया बाई के साथ युवाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

By
On:
Follow Us

उमरिया- अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार पद्मश्री से सम्मानित जोधईया बाई बैगा के जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया ने लौरहा  आशीष आर्ट गैलरी परिसर में पद्मश्री
 जोधईया बाई बैगा ,चंदिया थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी ,आशीष आर्ट गैलरी संचालक निमिष स्वामी की उपस्थिति में आम,सतफणी का पौधा लगाकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
    अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार पद्मश्री से सम्मानित जोधईया बाई बैगा ने कहा कि पौधारोपण करते हुए कहा कि हरियाली से बढ़कर कोई सुन्दर उपहार नहीं हो सकता है। पर्यावरण को बचाने व उसे सुन्दर बनाने के लिए सरकार ने दृढ़ संकल्प लिया है। करोड़ों की संख्या में पौधे लगाकर धरती को हरा भरा किया जा रहा है।
    आशीष आर्ट गैलरी के संचालक निमिष स्वामी ने कहा कि  युवा टीम उमरिया की ये सराहनीय प्रयास है।पौधारोपण मानव जीवन के महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि फलदार पौधे लगाने से पहले तो वह मिट्टी कटाव को रोकता है वही भविष्य मे वह इस वृक्ष से फल प्राप्त कर अपने आय में बढ़ोतरी करा पाएगा।
    टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि   अंतरराष्ट्रीय चित्रकार पद्मश्री से सम्मानित जोधईया बाई बैगा को बधाई देते हुए आशीष आर्ट गैलरी में दो प्रकार के छायादार पौधे लगाए गए उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।इस दौरान युवा हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,रविनेश चतुर्वेदी, अमृता सिंह, खुशनुमा बानो, चांदनी सिंह विवेक सिंह सिखा बर्मन सिमरन सिंह माया सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।
   – फैज मोहम्मद उमरिया रिपोर्टर, 7566569797
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment