अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर कटनी में होंगे विविध आयोजन मंदिरों में राम कीर्तन, दीप प्रज्जवलन और प्रत्येक घर में होगादीपोत्सवमंदिरों में रामायण पाठ 15 से होगा शुरू

By
On:
Follow Us

कटनी स्टोन से आयोध्या के भव्य राम मंदिर की बनेगी प्रतिकृति

(कटनी)-अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए कटनी जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिये हैं। इस संबंध में शनिवार को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले भर में 15 से 22 जनवरी तक के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को गरिमापूर्वक मनाने के लिये आवश्यक निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम से जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, महंत और मंदिरों के पुजारियों को सम्मानपूर्वक भागीदारी हेतु आमंत्रित करने के निर्देश दिए है।

इसके अलावा मंदिरों में 15 जनवरी से 22 जनवरी तक जन-सहयोग से राम कीर्तन और स्थानीयजनों की मदद से रामायण पाठ का आयोजन कराने और समस्त मंदिरों में दीप प्रज्जवलित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही हर घर में दीपोत्सव के लिये आमजन को जागृत किया जायेगा। जिले के नगरों तथा गाँव में मौजूद राम मंडलियों को मोहल्लों तथा गाँव में स्थानीय कार्यक्रम के लिये प्रेरित किया जायेगा। जिले के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समितियों द्वारा धर्मगुरुओं के साथ समन्वय कर 22 जनवरी को भंडारों का आयोजन किया जा जायेगा। साथ ही कटनी होकर टेªनों या सड़क मार्गाे से अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों का सम्मान और स्वागत की व्यवस्था करने कलेक्टर ने निर्देशित किया है। जिले में भगवान श्री राम के वनगमन पथ की साज-सज्जा और भक्तों एवं श्रद्धालुओं का सम्मान किया जायेगा।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के मुख्य मंदिरों में टी.व्ही. स्क्रीन लगाकर अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण करने की व्यवस्था कर लें । मंदिरों के आयोजन में आमजन की सहभागिता के लिये विशेष रूप से आमंत्रण दिये जायेे। आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किये जायेे। जिले के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समिति के माध्यम से स्वच्छता, रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन भी किये जायेंसभी नगरीय क्षेत्र में नगर निगम तथा ग्राम पचायतों में जिला पंचायत विभाग के माध्यम से 14 से 21 जनवरी के मध्य विशेष सफाई अभियान चलाया जायें। सभी सरकारी इमारतों तथा स्कूल एवं कॉलेजों में साज-सज्जा की जायेगी। कटनी  के सभी शासकीय कार्यालयों में 16 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। समस्त शासकीय कार्यालयों में 21 से 26 जनवरी तक रोशनी की जायेगी।

जन-अभियान परिषद के सहयोग से 22 जनवरी तक प्रभात-फेरी एवं कलश-यात्रा, 22 जनवरी को मंदिरों, पवित्र नदियों, जलाशयों में दीपदान एवं प्रकाश व्यवस्था, स्थानीय कलाकारों एवं संस्थाओं के सहयोग से श्रीराम-जानकी जी से संबंधित चित्र, शिल्प, रंगोली आदि के साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिचर्चा, नृत्य-नाटिका, भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।

स्कूलों और कॉलेजों में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम से संबंधित तीन वर्गाे में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रथम वर्ग मे कक्षा 6 से 8, द्वितीय वर्ग में कक्षा 9 से 12 तथा तृतीय वर्ग में महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता होगी। सभी विजेता प्रतिभागियों को 26 जनवरी को मुख्यमंत्री की ओर से पुरस्कृत व सम्मानित किया जायेगा। सभी ग्राम पंचायतों में श्रीराम कथा सप्ताह मनाया जायेगा। जिसमें गायन, कथा-वाचन, रामरक्षा स्रोत, रामचरित मानस पाठ आदि पर प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री की ओर से प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में  पुरस्कार वितरण को जिला मुख्यालय पर किया जायेगा।

  बैठक मे जिला पंचायत के सी.इ.ओ शिविर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, निगमायुक्त विनोद कुमार शुकला सभी एस.डी.एम, तहसीलदार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी. सिह और सभी जनपद पंचायतों के सी.ई.ओ वर्चुअली जुडे रहे।

रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 

जिला कटनी मध्य प्रदेश

एमपी जनक्रांति न्यूज़ 

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment