अलीराजपर पुलिस विभाग और जनसाहस के संयक्त प्रयासों से लैंगिक अपराधों की रोकथाम एंव मानव तस्करी विषय पर जिला स्तरीय स्टेकहोल्डर्स कार्यशाला का आयोजन । Alirajpur News

By
On:
Follow Us


WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

अलीराजपुर दिनांक 22/6/2023 शुक्रवार को बच्चों के सर्वागीण विकास को केन्द्र में रखतें हुए, बच्चों अधिकारों के उल्लंघन एंव हिंसा का शिकार होने पर उनके संरक्षण एंव उचित पुर्नवास के लिए अलग अलग क्षेत्र में कार्य कर रहें पुलिस विभाग से पुलिस बाल कल्याण अधिकारी, महिला थाना एंव डेस्क प्रभारी, जिला विशेष किशोर पुलिस इकाई के सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी, एपीसी, बी.आर.सी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला महिला बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी, सी.डी.पी.ओ. प्रशासक वन स्टॉप सेंटर तथा जिला बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन एंव सामाजिक संस्थाओं के लोगों द्वारा कार्यशाला में भागीदारी की गई। उक्त कार्यशाला का आयोजन हॉटल साई कृपा, अलीराजपुर में किया गया। कार्यक्रम में पधारें विशेष अतिथि श्री रेनसिंह डुडवे, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति, श्रीमति सुमित्रा डोडवें प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर, श्री अर्जुन सोंलकी, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, शिक्षा एंव संवैधानिक मुल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ हि बाल श्रम एंव लैंगिक हिंसा की समाप्ति के लिए व्यापक स्तर पर जन जाग्रती कार्यक्रमों का आयोजन करने की जरूरत महसुस हो रही है। प्रत्येक स्तर पर साझा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जन चेतना एंव जन जागृति लाई जा सकती है।

जनसाहस की और से रिर्सोस पर्सन श्री करण राठौर द्वारा मानव तस्करी, बाल एंव बंधुआ श्रम विषय पर अपनी बात रखते हुए उन्होने बताया कि कानुनी प्रावधानों के साथ आपसी विभागीय समन्वय और सामजस्य स्थापित कर, रेस्क्यु मॉडल के माध्यम से मानव तस्करी के शिकार महिला, पुरुषों एंव बच्चों को बचाया जा सकता है। सुश्री मुमुक्क्षा जोशी ने अपने सत्र में वर्ष 1924 से अब तक बाल लैगिक शोषण से जुड़े हुए विभिन्न अंर्तराष्ट्रीय एंव राष्ट्रीय स्तर के प्रयासों तथा कानुनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए लेंगिक अपराधो से बालको के संरक्षण अधिनियम 2012 के बारें में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री विष्णु मालवीय एंव कार्यक्रम का आभार श्री मों. तफजुल चन्देरी द्वारा किया गया।

एमपी जनक्रांति न्यूज़ जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल की रिपोर्ट

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment