अलीराजपुर नवागत पुलिस कप्तान ने किया पदभार ग्रहण – Jankranti News

By
On:
Follow Us

आलीराजपुर जिले के नवागत पुलिस कप्तान एसपी श्री हंसराज सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है ,इसके पहले हंसराज भोपाल में उपायुक्त यातायात के पद पर पदस्थ थे। अलिराजपुर आगमन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सखाराम सेंगर ने उनकी आगवानी कर जिले में स्वागत किया इस अवसर पर
अलिराजपुर SP हंसराज सिंह

जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव, अलीराजपुर थाना प्रभारी शिवराम तरोले तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ़ मौजूद रहा। नवागत SP ने सभी से परिचय प्राप्त कर जिले की सामाजिक, भौगोलिक, आर्थिक तथा राजनीतिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।ग़ौरतलब है कि श्री हंसराज सिंह भारतीय पुलिस सेवा के 2016 बैच के सीधी भर्ती से नियुक्त अधिकारी हैं।
मुस्तकीम मुगल अलिराजपुर 7974063831

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment