अलीराजपुर पुलिस ने चलाया ऑपरेशन हेलो लोगों के गुम और चोरी हुए मोबाइल लौटाएं, फोन पाकर लौटी मुस्कान

By
On:
Follow Us
एमपी जनक्रांति न्यूज़ अलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल
अलीराजपुर पुलिस की सॉयबर शाखा को संपूर्ण जिले में गुम हुये मोबाईलों के संबंध में आवेदन प्राप्तर हुये थे। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर हंसराज सिंह के द्वारा बढे स्तरर पर मोबाईल गुम होनें संबंधी प्राप्ता आवेदनों को गंभीरता से लेते हुये। व अति.पुलिस अधीक्षक सखाराम सेंगर एंव उप पुलिस अधीक्षक आदित्यराज सिंह के मार्गदर्शन में सॉयबर पुलिस टीम को गुम मोबाईलों को खोजनें हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशानुसार अलीराजपुर सॉयबर पुलिस टीम के द्वारा आवेदको के गुमें हुए मोबाईलों को ट्रेस करने हेतु “ऑपरेशन हेलो” अभियान की शुरूआत की गई थी। इसी के अगले क्रम में मोबाइल गुमने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के निर्देशन में साइबर सेल की टीम द्वारा “ऑपरेशन हेलो” के तहत गुमे हुए मोबाइलों को सर्च कर उनका पता लगाकर प्रथम चरण में 40 एवं द्वितीय चरण में 45, तृतीय चरण मे 77 एंव चतुर्थ चरण में 22 इस प्रकार कुल 184 मोबाइल विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाईल खोजकर संबंधित मोबाईल धारकों को सुपुर्द किये जा चुके हैं, जिनकी कीमत करीबन 13 लाख 21 हजार रूपये हैं। इसी क्रम में “ऑपरेशन हेलो” के पाचवे चरण के तहत आज दिनांक 01 जुलाई को कुल 51 मोबाइल विभिन्न कंपनियों के बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 7,52,000 /-रू. है।  खोजे जाकर संबंधित मोबाईल धारकों को दिये जा रहे है।
मोबाईल प्राप्तप आवेदकों के द्वारा इस संबंध में खुशी जाहिर करते हुये अलीराजपुर पुलिस की ऑपरेशन हेलो योजना को पुलिस की अच्छीे पहल करना बताया, उक्त कार्य मे प्रआर.दिलीप चोहान, आर.विशाल, आर.प्रमोद ,आर.राहुल का सराहनिय योगदान रहा ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment