जावेद एलजी खंडवा जनक्रांति न्यूज़: खंडवा 30 जून 2023 – संचालक पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा म.प्र. भोपाल के द्वारा जिले के विभिन्न विभागों से आगामी 03 माहों में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जिला पेंशन अधिकारी श्री आर.एस. गवली द्वारा बताया गया कि कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में खंडवा जिले के विभिन्न विभागों से आगामी 3 माहों में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों एवं संबंधित विभाग के पेंशन शाखा प्रभारियों को 30 जून 2023 को ई- दक्ष केंद्र में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में आगामी 3 माह में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों की आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफटवेयर में ई. एस. एस. प्रोफाईल अपडेशन, कर्मचारी द्वारा लॉगिन करने, पेशन फार्म भरने की प्रक्रिया परिवार पेंशन उपादान नामांकन बैंक खाता अपडेशन आदि पर प्रशिक्षण दिया गया। जिला पेंसन अधिकारी श्री आर.एस. गवली ने बताया कि प्रशिक्षण में मुख्यतः कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग आदि से सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवक एवं पेंशन शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण जिला पेंशन कार्यालय में पदस्थ सहायक पेंशन अधिकारी श्रीमति लक्ष्मी परते एवं श्रीमति रूपाली गवली द्वारा दिया गया। कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 27 एवं 28 जुन को विशेष पेंशन शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के विभिन्न विभागों में 31 मार्च 2023 तक सेवानिवृत्त / मृत कर्मचारियों के लंबित 8 पेंशन प्रकरणों का निराकरण भी किया गया, जिसमें उच्च शिक्षा विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, आदिम जाति कल्याण, गृह विभाग, शिक्षा विभाग आदि के लंबित प्रकरण शामिल हैं।
आगमी तीन माह में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों का प्रशिक्षण संपन्न
Jankranti
MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com





