आदिवासी छात्र संगठन ACS ने निकाली “विद्यार्थी संवाद यात्रा”

By
On:
Follow Us


WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

आदिवासी छात्र संगठन ACS, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित विद्यार्थी संवाद यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत मल्हारगढ़ ब्लॉक खालवा, जिला खंडवा से की गई।  मल्हारगढ़ में समाज जनों द्वारा यात्रा में चल रहे ACS के पदाधिकारियों का पीला गमछा देकर  स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सूरज ठाकुर एवं महेन्द्र कन्नौज ने विद्यार्थी संवाद यात्रा के उद्देश्य एवं विद्यार्थियों की समस्याओं पर चर्चा की।

तत्पश्चात यात्रा आगे देड़तलाई, खकनार पहुंची जहां पर आदिवासी वीर जननायक रेंगा कोरकू चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ता द्वारा यात्रा का इंतजार किया जा रहा था, यात्रा जैसे  ही वहां पहुंची तो माता-बहनों ने चावल व कंकू से तिलक लगाकर यात्रा में चल रहे साथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात वीर क्रांतिकारी जननायक रेंगा कोरकु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। आदिवासी छात्र संगठन के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भाई कन्नौज एवं आदिवासी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भाई सूरज ठाकुर के द्वारा “विद्यार्थी संवाद यात्रा” निकालने के उद्देश्य को लेकर संबोधन दिया गया। इसके बाद यात्रा रैली के रूप में आदिवासी सामुदायिक भवन पहुंची जहां आदिवासी छात्रों की समस्याओं एवं शिक्षा को लेकर समाज जनों से चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत समाज जनों ने यात्रा में चल रहे सभी साथियों को भोजन करवाया, भोजन के बाद यात्रा बुरहानपुर के लिए रवाना हो गई।
बुरहानपुर पहुंचने पर ACS के साथियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात विद्यार्थियों से संवाद में प्रदेश अध्यक्ष सूरज ठाकुर एवं महेन्द्र कन्नौज ने  बताया कि आदिवासी विद्यार्थियों को कैसे एक षड्यंत्र के तहत शिक्षा से दूर किया जा रहा है, राइट टू एजुकेशन 2009 के अनुसार आदिवासी समाज के बच्चों को शिक्षा नहीं मिल रही है, शिक्षा को निजी हाथों में थोप कर आदिवासी विद्यार्थियों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है, हमारे संविधानिक अधिकार धीरे-धीरे हम से छीने जा रहे हैं, अगर हम आज नहीं जागे तो संविधान में हमारे जो अधिकार है उसे धीरे-धीरे खत्म कर दिए जाएंगे। बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने बताया कि उनका गवर्नमेंट कॉलेज शहर से  लगभग 12 -13 किलोमीटर एवं आदिवासी हॉस्टल से लगभग 25 किलोमीटर दूर है इस कंडीशन में विद्यार्थियों को कालेज आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है , इसके लिए आदिवासी छात्र संगठन बुरहानपुर द्वारा कई बार शासन प्रशासन को आवेदन देकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की, लेकिन आज दिनांक तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश बंडोड़, सचिन बारे, पूजा मंडलोई, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश डामोर व प्रकाश ब्राह्मणे ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम का संचालन ACS के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय  धार्वे ने किया एवं संचालन इंजी. राजेश जमरे ने माना।
बुरहानपुर के बाद विद्यार्थी संवाद यात्रा रात 10:00 बजे बोरी पहुंची, शाम 6:00 बजे पहुंचना था लेकिन 4 घंटे लेट देर रात 10:00 बजे पहुंचे , इसके बावजूद भी वहां पर लगभग 70 से 80 युवा 6:00 बजे से विद्यार्थी संवाद यात्रा का इंतजार कर रहे थे जैसे ही यात्रा बोरी पहुंची तो आदिवासी जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया गया, तत्पश्चात भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई, इसके बाद ACS के पदाधिकारियों ने विद्यार्थी संवाद यात्रा को लेकर अपनी बात रखी । कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र कन्नौज ने आदिवासी गीत के माध्यम से आदिवासी विद्यार्थियों की समस्याओं को बयां किया । और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश बंडोड़ ने अपनी आदिवासी बारेला भाषा में  बात रखते हुवें आदिवासी छात्र संगठन के गठन से लेकर, वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी । प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष सूरज ठाकुर ने विद्यार्थी संवाद यात्रा के उद्देश्य को लेकर अपनी बात रखी । बोरी में विद्यार्थी संवाद यात्रा के कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष महेश डामोर, प्रदेश सचिव सदन धुर्वे, भोपाल जिला अध्यक्ष संजू सेहरिया, खरगोन जिला अध्यक्ष मोहन भूरिया एवं बड़वानी जिला अध्यक्ष हमजिया रावत ने सम्बोधित किया। इस दौरान आदिवासी छात्र संगठन  के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल बामनिया, दादा लालसिंह तड़वे, नंदराम पूर्व सरपंच, पवन बर्डे, मुकेश खरते, पप्पू सेलकर, रामु कनासे, एसराम मुजाल्दा, ओमकार सिसोदिया, अनिल भास्कर, सुनील जमरे, टकलसिंह बामनिया सहित बोरी बुजुर्ग (धूलकोट)  के  कई युवा साथी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश ब्राह्मणे ने किया एवं आभार विक्की सोलंकी ने माना।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment