आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की शर्मनाक घटना से आक्रोशित आदिवासी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

By
On:
Follow Us



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा आदिवासी वर्ग को धोखा देकर शर्मनाक व हिंसक घटनाओं से दबाने का  काम कर रहे –


सागर/ सीधी में भाजपा पदाधिकारी द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की शर्मनाक घटना से आक्रोशित आदिवासी कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं पार्षद रिचा सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान मौजूद भारी पुलिस बल ने वाटर कैनिंग तथा बल प्रयोग द्वारा पुतला दहन रोकने की भरपूर कोशिश की। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था को देखकर कांग्रेसजनों ने भी जुलूस निकाल कर पुलिस को काफी देर तक छकाया।

                    आदिवासी समुदाय समेत समाज के कमजोर वर्ग के ऊपर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार यह जा रहे अत्याचारों के चलते रीवा की घटना को लेकर आदिवासी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष तथा पार्षद रिचा सिंह गौड़ के आव्हान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महिलाओं ने किया। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी व जगदीश यादव, पूर्व विधायक सुनील जैन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, पार्षद ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, सुरेखा राय, रोशनी खान, शशि जाटव समेत कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों, सेवादल युवा कांग्रेस आदि के कार्यकर्ता व कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों ने आईजी ऑफिस चौराहे के पास इकट्ठे होकर करीब 1 घंटे तक शिवराज सिंह चौहान और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों की घेराबंदी कर ली। कांग्रेसियों ने आईजी चौराहा से न्यू कॉलोनी तिराहा तक जुलूस निकाला और पुतला जलाने को लेकर काफी देर तक पुलिस को छकाने का काम किया। अंत में उत्साही युवा कार्यकर्ताओं ने जलता हुआ पुतला लाकर चौराहे पर फेंक दिया जिस पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों पर वाटर कैनिंग और बल प्रयोग कर पुतला दहन को रोकने का असफल प्रयास किया।

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

               आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिंह गौड़ ने इस अवसर पर कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी तथा अनुसूचित जाति वर्ग को संरक्षण देने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के नेता और पदाधिकारी इस वर्ग के लोगों को धोखा देकर शर्मनाक व हिंसक घटनाओं से दबाने का  काम कर रहे हैं। आदिवासी युवक के साथ हुई शर्मनाक घटना से भाजपा और शिवराज सिंह चौहान का इन वर्गों के प्रति नकली चेहरा उजागर हुआ है।  उन्होंने आदिवासी समुदाय व कमजोर वर्गों के साथ लगातार हो रही हिंसक घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

         पुतला दहन तथा विरोध प्रदर्शन को पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीधी की शर्मनाक घटना के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन को भारी पुलिस बल द्वारा रोकने के असफल प्रयास से यह जाहिर होता है कि भाजपा और सरकार के साथ-साथ पुलिस भी इन घटनाओं में बराबर की भागीदार है।

             आदिवासी कांग्रेस द्वारा किए गए इस विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकुल पुरोहित व देवेंद्र तोमर, जिला संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे व महेश जाटव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अंकलेश्वर दुबे, वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे सुरेंद्र सुहाने, रमाकांत यादव, पप्पू गुप्ता, सुरेंद्र चौबे, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, गोवर्धन रैकवार, हीरालाल चौधरी, अखिलेश मोनी केसरवानी, दीनदयाल तिवारी,महिला विंग अध्यक्ष रजिया खान यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष सागर साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष जमीर गब्बर पठान, योगराज कोरी, सुनील पावा, हेमंत लारिया, धनसिंह अहिरवार, शरद पुरोहित, रवि सोनी, रंजीता राणा किरण सोनी, आशा साहू, होती पटेरिया, नत्थी रजक, पूना बाई, जैद खान, ऋषभ जैन, राकेश राय, हेमराज रजक, वसीम खान, चेतन पांडे, महेश अहिरवार, प्रांजल अग्निहोत्री, पंकज अहिरवार, सुनील रैकवार, विक्रम अहिरवार, संजू रैकवार,  सुमित बाल्टर, सनी मसीह अर्चना कनौजिया कुंजी लड़िया अनिल दक्ष विनोद कोरी इमरान खान आमिर खान जयकुमार सोर मानसिंह सौर समेत बड़ी संख्या में आदिवासी समाज तथा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:

hindi news
news
news in hindi
google news
abp news
tamil news
latest news
latest news in hindi
news today
india news
telugu news
bihar news
marathi news
russia ukraine news
zee news
breaking news in hindi
maharashtra news
latest hindi news
bbc news
breaking news
zee news hindi
news hindi
kannada news
malayalam news
today news in hindi
live news
24 news live
ukraine news
abp news live
mumbai news
cricket news in hindi
pakistan news
google news hindi
delhi news
asianet news live
sports news
google news in hindi
zee news live
cricket news hindi
news live
latest news india
arsenal transfer news
ndtv news
jharkhand news
ukraine russia news
karnataka news
malayalam news live
punjab news
news india
today’s news headlines
up news
china news
abp news hindi
hindustan news
latest malayalam news
haryana news
latest telugu news
himachal news
manchester united transfer news
kiran news agency
google news india
today news
rajasthan news
covid news
uttarakhand news
cricket news
taliban news
gujarati news
world news
chelsea transfer news
eenadu news
international news
prega news
bollywood news
google hindi news
hindi news paper
current news in hindi
asianet news
adani news
employment news
bhaskar news
tamil cinema news
indian defence news
today news headlines in english
today news in tamil
china taiwan news
hindi news today
aaj tak hindi news
live news hindi
central government employees news
russia news
tamil news paper
breaking news hindi
today’s news
latest tamil news
man utd transfer news
sports news today
yes bank news
vodafone idea news

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment