उत्साह के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व एक-दूसरे को लोगों ने गले लगकर दी ईद की बधाई – Alirajpur

By
On:
Follow Us
जोबट –  आज हर्ष उलास के साथ ईद-उल-अजहा त्यौहार मनाया जा रहा है, और आज गुरुवार को मस्जिदों में उत्साह के साथ नमाज अदा की गई। जोबट की मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी हैं। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे,और मौसम खुशनुमा था। यह मौसम भी त्योहार की खुशियों को बढ़ा रहा था। ईद की मुख्य नमाज के पहले शहर में सुबह बारिश रिमझिम रिमझिम रूप में दिख रही थी,बावजूद इसके पर्व को लेकर मुस्लिम समाज का उत्साह कम नहीं हुआ। पर्व को लेकर छोटे बच्चें काफी उत्साहित थे। उल्लेखनीय है,कि यह त्योहार कुर्बानी और आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। सुबह से शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जबरदस्त माहौल था। मुस्लिम परिवार के लोगों ने नमाज के बाद अमन चैन व शांति की दुआएं मांगी व आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। पर्व को लेकर आज दिनभर मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहेगा।
जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पर जा कर दी गले लग कर दी ईद की बधाई 
जोबट नगर में आज सुबह से ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईदगाहों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नमाज अता करने के बाद गले लग एक-दूसरे को बधाई दी। जनप्रतिनिधि भी समुदाय व जनसेवक सुरपाल अजनार ने लोगों के बीच ईद पर देश में अमन चैन बने रहने की कामना की ,उन्होंने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे का त्योहार है। जिसमें हर धर्म के लोग मुस्लिम भाइयों को बधाई देते हैं। इस दिन नमाज अता कर लोग देश में अमन चैन की दुआ मांगते हैं।
मुस्तकीम मुगल अलीराजपुर

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment