ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में VIP दर्शन से रोकने पर पंडों ने कर दी SDM की पिटाई, मुकदमा दर्ज ।

By
On:
Follow Us


खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) जावेद एलजी: नेता गणमान्य नागरिकों की बैठक में पूर्व में निर्णय हो चुका था की पंडे पुजारी एवं नगर वासियों को 9:00 बजे तक जल चढ़ाने की रहेगी अनुमति लेकिन उसके बावजूद पंडा ब्रह्मानंद शर्मा का पुत्र 12:00 बजे ओकारेश्वर मंदिर के अंदर रास्ते को अवरुद्ध कर और व्यवस्थाएं उत्पन्न करने लगा तब पुनासा एसडीएम ने उसे बाहर निकलने के लिए कहा इतनी बात पर ब्रह्मानंद शर्मा पंडितों का हुजूम लेकर पहुंचा और मंदिर परिसर में एसडीएम से मारपीट की जिसके चलते श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई कुछ देर के लिए सभी व्यवस्थाएं ठप हो गई प्रशासन ने ताबड़तोड़ मौका संभालते हुए व्यवस्थाओं को वापस सुचारू किया और ब्रह्मानंद शर्मा के ऊपर एसडीएम से मारपीट करना और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया वही उसके पुत्र पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधित धारा 144 के उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया अब देखना यह होगा कि सावन प्रारंभ होने से पहले बड़ा घटनाक्रम घटित होने के बाद प्रशासन ज्योतिर्लिंग दर्शन की व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कैसा कसेगा नकेल क्या होगी कार्रवाई..?

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ दर्शन के नाम पर लूटपाट करने वालों के हौसले बुलंद नगर में चर्चाओं का विषय गरम एसडीएम एवं श्री जी मंदिर ट्रस्ट मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ मारपीट करने से क्षेत्र में मचा हड़कंप।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment