
![]() |
| नगर निगम कुछ इस तरह कर रही कायाकल्प, खर्च कर दिए 40 लाख, खराब सड़क जस की तस, बनी बनाई सड़क को फिर से बना दिया जहाँ गड्डे वहां पर नहीं दे रहे ध्यान |
लगभग 40 लाख में दिया गया ठेका
कायाकल्प अभियान के तहत प्रदेश शासन से मिली राशि का उपयोग करते हुए नगर निगम कटनी ने 39 लाख 68 हजार रुपए खर्च कर मुक्तिधाम नादीपार से इंडियाहोटल कुठला तक सड़क के एक हिस्से में डामरी करण का कार्य करवाया है। नगर निगम ने जिस हिस्से में डामरीकरण करवाया है वह हिस्सा पहले से ही अच्छी हालत में था। इतना सब कुछ जानते हुए भी नगर निगम ने बनी बनाई सड़क पर फिर से डामर की एक पतली परत चढ़ावा कर 3968000 रुपए खर्च दिखा दिए।
खराब सड़क की नहीं ली सुध
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना शोर शराबा करके नगर निगम ने जो डामरीकरण करवाया वहां पर इसकी उतनी जरूरत नहीं थी। जरूरत तो सड़क निर्माण की सड़क के दूसरे हिस्से पर थी। जिसमें सीवर लाइन डालने के नाम पर पूरी सड़क को खोदकर बर्बाद कर दिया गया है। जबकि सड़क का दूसरा हिस्सा कई महीनों से अपने कायाकल्प की बाट जोह रहा है। सड़क के दूसरे हिस्से पर बरसात शुरू होने के पूर्व मौजूद गड्ढों में गिट्टी की परत बिछा दी गई है। जो बारिश होते ही उखड़ कर पूरी सड़क में फैल जाएगी जिससे दुर्घटनाएं भी संभावित है। नगर निगम की यह वैकल्पिक व्यवस्था लोगों के लिए सिरदर्द बन जाएगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि बार-बार इस समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया। लेकिन हर बार वे लोग कोई न कोई बहाना बनाकर सड़क निर्माण को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं।
निर्माण की कराई जानी चाहिए जांच
स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए कहा की जिस तरह सड़क कायाकल्प के नाम पर नगर निगम ने लगभग 40 लाख रुपए खर्च कर सड़क के एक हिस्से का निर्माण करवाया है उसकी जांच करवाई जानी चाहिए। अधिकारी को सड़क की सामग्री की जांच करनी चाहिए जिसकी उसकी घटिया क्वालिटी पता चल जाएगी
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
Mo9131308097
कटनी मध्य प्रदेश






