
भाजपा नेताओं ने बताया कि बढ़ते अपराधों को लेकर लगातार पुलिस को सूचनाएं दी गई हैं। विकास यात्रा के दौरान शहर से लेकर गांवों तक भी स्मैक सप्लाई से लेकर परिवारों की परेशानी तक अवैध शराब के विक्रय से लेकर जुआ सट्टा तक पूरी जानकारियां देने के बाद भी थानों में अपनी जवाबदारी का निर्वहन ठीक तरह से नहीं किया जा रहा हैभाजपा नेताओं का कहना था कि हाल की आधारकाप की घटना में जांच से घटना के तुरंत बाद इस तरह की प्रतिक्रिया या ज्ञापन से पुलिस का ध्यान जांच से ना भटके इसलिए आज सभी वर्गों के साथ एसपी कटनी के साथ चर्चा की गई।थानों के प्रभारी रात्रि कालीन गस्त में पैदल भी निकलेएसपी से यह भी कहा गया कि उच्चाधिकारियों सहित समस्त थानों के प्रभारी रात्रि कालीन गस्त में पैदल भी निकले। दिनभर दोपहिया वाहनों का चालान करने में व्यस्तता कम करके रात्रि में घट रहे अपराधों को नियंत्रित करने में ज्यादा ताकत लगाएं। भाजपा नेेेताओं ने कहा कि हाल के दिनों में कई जगह गोलियां चलने, प्राणघातक हमले एवं हत्या की वारदात से जनता में भय व्याप्त है। इस बात पर विशेष रूप से जोर दिया गया कि समय-समय पर थाना प्रभारियों को फोन के माध्यम से या व्यक्तिगत जानकारी दी गई कि किस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं।
विधायक संदीप जायसवाल ने कहा हमेशा जनप्रतिनिधियों ने दिलाया ध्यानविधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हर कार्यवाही को सार्वजनिक प्रसारित करना संभव नहीं होता जिस कारण यह बातें भी होती हैं कि जनप्रतिनिधि निष्क्रिय हैं या यह भी बात हो सकती है कि अब क्यों गए लेकिन कारण स्पष्ट है पहले भी लगातार जनप्रतिनिधि द्वारा संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है और आज भी घटना की जांच एवं कार्यवाही के लिए पर्याप्त समय देने के बाद ज्ञापन सौंपने का एवं समस्याओं को एसपी के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। एसपी कटनी अभिजीत रंजन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि 1 सप्ताह के अंदर पुलिस की कार्यप्रणाली में सख्ती के साथ परिवर्तन लाया जाएगा।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव
Mo9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश





