कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों पर बनायें जा रहे झूठे प्रकरण के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन।

By
On:
Follow Us

कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों पर बनायें जा रहे झूठे प्रकरण के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन।
दर्ज किए गए झूठे प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की उठाई मांग।
सागर / भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों पर दर्ज किए जा रहे हैं झूठे प्रकरणों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने स्थानीय मकरोनिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए थाना मकरोनिया पुलिस द्वारा नगर पालिका मकरोनिया की पार्षद श्रीमती सीमा के पति कमल चौधरी एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के भाई विजय चौधरी पर द्वेषपूर्ण तरीके से दर्ज किए गए शासकीय कार्य में बाधा डालने के झूठे प्रकरण तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार के परिजनों की गैस एजेंसी पर की गई कार्यवाही तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किये गये झूठे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक दुबे द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, एड धनसिंह अहिरवार, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र तोमर, जिला उपाध्यक्ष आर. आर पाराशर,पार्षद सीमा चौधरी आदि ने संबोधित कर भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों पर दर्ज किए जा रहे झूठे प्रकरणों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। धरना प्रदर्शन का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी ने किया अंत में आभार कमल चौधरी ने माना। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्षद कलू गोविंद पटेल, सुधीर तिवारी, अमित नायक, हीरालाल चौधरी, सतेन्द्र दुबे, पार्षद जितेन्द्र खटीक, अजय अहिरवार, पप्पू सेन, सुदीप पटेरिया, सोनू शुक्ला, अरविंद मिश्रा, बिहारी सेन, अनिल अहिरवार, अंगूरी बाई,संजय  रोहिदास,दशरथ अहिरवार, पूर्व सरपंच कमलरानी,पप्पू यादव, देवी आदिवासी, जीवन आदिवासी, शालकराम,वीरू, रमेश अहिरवार, भैयालाल, नंदराम अहिरवार, संजय अहिरवार देवेंद्र कुर्मी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  सहित  अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे।
रिपोर्ट अंकित बारोलिया
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment