बुरहानपुर– म.प्र.कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री रामकिशन पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन 24 जून को होगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए रामकिशन पटेल ने बताया कि जैसा कि कांग्रेस द्वारा प्रशासन एवं शासन से निवेदन किया गया था कि मृतक किसान चेतन लांडे के परिवार को 25 लाख रु मुआवजा ,उक्त प्रकरण में आरोपियो की तत्काल गिरफ्तारी की जावे किन्तु आज दिन तक कोई मांग स्वीकार ना होने पर काँग्रेस द्वारा धरना की चेतावनी पहले ही दे दी गई थी।अतः 24 जून को स्थानीय सभी मांगो के साथ प्रदेश के अन्य मुद्दों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में धरना दिया जाएगा।
धरने में मृतक किसान के मुआवजे, आरोपियो की गिरफ्तारी, के अतिरिक्त नियमानुसार भूमि अधिग्रहण के मुआवजा देने के बाद ही अधिग्रहित की कार्यवाही हो,बिजली की भारी कटौती से किसान हो रहे *परेशान,प्रदेश में बड़े पैमाने पर ही रहे घोटाले, भ्रष्टाचार,बालिकाओं,महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार,रसोई गैस,की बढ़ती कीमतों,महाकाल मंदिर में आंधी तूफान से खंडित मूर्तियां के मामले की जांच,सतपुड़ा भवन में लगी भीषण भ्रस्टाचार की आग के बाद किसी न्यायिक एजेंसी से जांच कराने आदि मुद्दों को लेकर 24 जून को दोपहर 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय बुरहानपुर के समक्ष विशाल धरना दिया जाएगा।
रामकिशन पटेल ने बताया कि धरने में जिले के समस्त कांग्रेसी पदाधिकारी, समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों,सहित तमाम काँग्रेस जन ,किसान बन्धु आदि उपस्थित रहेंगे।
बुरहानपुर (जनक्रांति न्यूज) वाहिद अली





