BHOPAL: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने युवा कांग्रेस में फेरबदल करते हुए, एक बड़ी फ़ौज प्रभारियों के रूप में 53 जिलों में उतार दी है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। 122 लोगो की प्रदेश कार्यकारिणी में से 5 प्रदेश उपाध्यक्षों, 17 महामंत्रियों, 75 सचिवों को युवा कांग्रेस ने संगठन की और से जिला का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान और प्रदेश सचिव दीपक ठाकुर को बुरहानपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है।
बुरहानपुर सीट कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सीट मानी जा रही है, बुरहानपुर से ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश में एंट्री ली थी और कांग्रेस राहुल गांधी की पद यात्रा वाली सीटों को किसी भी हाल जीतना चाहती है। कर्नाटक और हिमाचल की जीत मध्यप्रदेश में भी दोहराना चाहती है इसी लिए टीम कमलनाथ ने युवाओं को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौपते हुए मैदान में उतारा है।
प्रभारी नियुक्त होने पर श्री खान ने मीडिया से चर्चा करते हुए बतलाया कि वह शीघ्र ही बुरहानपुर जिले का दौरा करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद बुरहानपुर जिले में संगठन की गतिविधियों को तीव्र गति से चलाया जाएगा। उन्होंने बतलाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में हर वर्ग परेशान है बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दों से जनता परेशान हैं यह सब बातें प्रमुखता से उठाई जाएगी। श्री खान ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया और कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिले के लिए सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाए जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ स्तर पर पार्टी संगठन मजबूत होकर भारतीय जनता पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ लड़ते हुए उनको उखाड़ फेंकने का काम करें यह उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा।
राहुल गांधी के करीबी प्रदेश सचिव दीपक ठाकुर को भी बुरहानपुर जिले में प्रभारी बनाया गया है। दीपक ठाकुर कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा में कई बार राहुल गांधी के साथ देखे गए है। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में मध्यप्रदेश यात्रा के शुरुवात से राजस्थान बॉर्डर तक दीपक ठाकुर यात्रा में प्रभारी भी रहे है। छात्र राजनीति से कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता दीपक ठाकुर को चुनाव से पहले बुरहानपुर में महत्वपूर्ण कमान सौपी गया है।