किसी की मुस्कुराहटों पे हों निसार यशुदास एंड मुकेश फैंस क्लब द्वारा संगीत निशा का आयोजन | Alirajpur News

By
On:
Follow Us


मनावर (जनक्रांति न्यूज़) फिरोज खान आरके सिंघाना: मनावर /यशुदास एंड मुकेश फैंस क्लब के बैनर तले विश्व संगीत दिवस के अवसर पर धार रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी में संगीत निशा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय और  अलीराजपुर ,खरगोन ,बड़वानी आदि स्थानों से आए गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार फिल्मी नगमे ,भजन आदि पेश किए। बड़ी संख्या में कार्यक्रम का आनंद लेने आए श्रोताओं ने किशोर कुमार ,मोहम्मद रफी, मुकेश, लता मंगेशकर से लेकर नई पीढ़ी के गायकों तक हर रंग के गानों का भरपूर आनंद लिया।

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

इन गीतों पर झूम उठे श्रोता— बड़वानी से आई गायिका हिमानी यादव ने सत्यम, शिवम, सुंदरम के साथ कार्यक्रम का आगाज किया।

बाल गायक कलाकार दक्ष शिंदे ने जब किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार गीत पेश किया तो संपूर्ण सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इसके अलावा समीर खान ने मेरी मोहब्बत जवां रहेगी,

गणेश शिंदे ने गीत गाता चल ओ साथी गुनगुनाता चल, 

सुभाष सोलंकी ने घटा छा गई है,

किशोर बागेश्वर ने यह जो मोहब्बत है,

हरिओम पाटीदार ने मैं शायर तो नहीं,

सुनील कोकने ने नीले नीले अंबर पर,

अंकित शर्मा ने हमें तुमसे प्यार कितना,

रितिका नहाले खरगोन ने एक राधा एक मीरा, पीहू मेहरा अलीराजपुर ने तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते, और उभरती प्रतिभा आर्यन कुंदन उजले ने चार दिन की जिंदगी के साथ गिटार पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। तकरीबन 4 घंटे चले गीत संगीत के इस कार्यक्रम में श्रोता देर रात तक फिल्मी गीतों का आनंद लेते रहे कार्यक्रम का संचालन किशोर बागेश्वर और आभार क्लब के अध्यक्ष गणेश शिंदे ने माना।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment