कुठला के पुरैनी के पास सडक हादसे में एक युवक की मौत Katni News

By
On:
Follow Us


कटनी में बीती रात सडक हादसे में एक युवक की मौत हो गई कुठला के पुरैनी के पास सोमवार की देर रात को मजदूरी करके पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में पीएम कराया जा रहा है।
WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

चाका कुठला निवासी दादू पिता भीकम आदिवासी 35 वर्ष मेहनत मजदूरी करता था। सोमवार की रात को शहर से मजदूरी करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहा था। जैसे ही युवक पुरैनी के पास मोड़ पर पहुंचा पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही स्वजनों को सूचना दी गई। रात को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और उसका पीएम कराया जा रहा है। साथ ही मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 
Mo9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment