कोटपुतली: भाजपा कार्यालय में झंडा फहरा कर मनाया 44वां स्थापना दिवस

By
On:
Follow Us

कोटपुतलीभाजपा कार्यालय में झंडा फहरा कर मनाया 44वां स्थापना दिवस। आज संपूर्ण भारतवर्ष में भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कोटपुतली शहर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में झंडा फैला कर मनाया गया। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु जी शर्मा की अध्यक्षता में आज बीजेपी का 44वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं है एक विचार है जिसका ध्येय जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण है। प्रदेशाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आज स्थापना दिवस कार्यक्रम के आयोजन के तहत पीएम के संबोधन से लेकर देश में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी हनुमान जी से प्रेरणा लेती है। 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 
भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पार्टी 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस से 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी और इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के फायदों को उजागर करने के लिए बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 
कोटपूतली नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल मोरीजावाला ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो सीटें ही जीती थीं वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा का 44वां स्थापना दिवस संपूर्ण भारत वर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज हमें यह संकल्प लेना है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमें एक क्षण के लिए भी बैठना नहीं है और हम पार्टी को और आगे ले जाएंगे।   आज के दिन हमारे सभी वरिष्ठ नेता जिन्होंने अपने खून-पसीने से इस पार्टी को सींचा ये हमारी जिम्मेदारी है।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पार्टी ने कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से लेकर केरल तक अपनी छाप छोड़ी है। हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को स्थापित किया है। आज पार्टी द्वारा 1 लाख 80 हजार शक्ति केंद्रों पर काम किया जा रहा है। 8 लाख 40 हजार बूथों पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है। 
स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर बोकन, प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा सुबेसिंह मोरोडिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, पार्षद प्रतिनिधि मुखिया पायला, अभिषेक मोरीजावाला, विक्रम शर्मा खुर्दी, सुरेश सूद,
धूडसिंह शेखावत,अभय बंसल, विक्रम कसाना, भूपेंद्र यादव, शशी मित्तल, जितेंद्र शेखावत,नरेश रावत, कमलेश प्रजापत, विजय कुमार आर्य, अशोक धानका, पूरण धानका, महेंद्र गुप्ता, घनश्याम कुमावत, नवीन शर्मा महेंद्र सैनी, कपिल शर्मा, हनुमान प्रसाद, कमल सैनी, अनिल सैनी, सुरेंद्र पटेल, दिनेश शर्मा, दीपक गुर्जर, राजेश गुर्जर, रामकरण गुर्जर,कुलदीप गुर्जर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment