पानसेमल (जनक्रांति न्यूज़) संदीप पाटिल: पानसेमल ,21 जून को क्रांतिकारी टंट्या मामा भील की जन्मस्थली से आदिवासी छात्र संगठन की विद्यार्थी संवाद यात्रा प्रारंभ हुई थी जिसके बाद खंडवा,बुरहानपुर,खरगोन की यात्रा के बाद यात्रा रविवार को पानसेमल पहुंची।यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियो से आवश्यक चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझा, संगठन के पदाधिकारीयों ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण और शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए निरंतर सरकार से मांग की जा रही है,लेकिन सरकार द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है,विद्यार्थी संवाद यात्रा के उद्देश्य की जानकारी देते हुए महेंद्र कनोजे ने बताया की पानसेमल सहित अन्य स्थानों पर यात्रा कर समस्याओं को जाना जाएगा और निराकरण के लिए लगातार प्रयास किया जायेगा।वही पानसेमल शासकीय महाविद्यालय के नाम को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर रखने से उन्होंने विरोध जताया उन्होंने कहा की आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने से आदिवासी समाज के क्रांतिकारियों के नाम से शासकीय महाविद्यालय का नाम होना चाहिए था।





