खेतिया (जनक्रांति न्यूज) सागर मोरे: खेतिया:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ती कुँज हरिद्वार के तत्वावधान मे गायत्री शक्तिपीठ खेतिया पर प्रतिवर्षानुसार गुरूपुर्णिमा का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया,जिसमें गर्भपुजन,विद्धारम्भ,नामकरण, सामुहिक गुरूदिक्षा संस्कार तथा वैदिकरूप से गुरूपादुका पुजन कर पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में विश्वकल्याण आहुतिया प्रदान की गयी।कहा जाता है कि गुरु हमें सही पथ पर ले जाते है, इसलिए एक दिन गुरु को समर्पित होता है ओर इसे हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। ट्रस्टीगणों की गरिमामयी उपस्थिती में सैकडो़ गायत्री परिजन एवं महिला मंडल परिजनों के द्वारा कार्यक्रम समपन्न किया।





