गुरु पूर्णिमा पर्व पर मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा होगा भंडारा।

By
On:
Follow Us


खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) शाहिद शाह 9111244430 ( खंडवा )  गुरु पूर्णिमा पर्व खंडवा वासियों के लिए सेवा का महोत्सव भी कहा जाता है। दादाजी के भक्तों की सेवा में तीन दिन शहरवासी नतमस्तक होकर जुट जाते हैं। गुरु पूर्णिमा पर्व पर दादा जी भक्त पहले दिन से ही भंडारे भोजन प्रसादी का वितरण भी शुरू कर देते है। मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ मीडिया प्रभारी अनवर मंसूरी ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी एशियन कॉलेज के सामने मध्य प्रदेश मीडिया संघ जिला कार्यालय पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्री श्याम शुक्ला के नेतृत्व में मध्य प्रदेश मीडिया संघ खंडवा पत्रकार संघ एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा गुलाब जामुन और आलू बड़े का दादाजी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश मीडिया संघ खंडवा पत्रकार संघ ने सभी दादा जी भक्त एवं धर्म प्रेमी जनता पत्रकार साथियों से अपील करता है कि भंडारे में अधिक से अधिक पहुंचकर भंडारे को सफल बनावे। देने वाले भी दादाजी, पाने वाले भी दादाजी ब्रह्म वाक्य के साथ गुरु पूर्णिमा पर दादा जी दरबार खंडवा लाखों भक्त पहुंचते हैं।
WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

आपको बता दें कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर शहरवासी आने वाले भक्तो के लिए सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। सारा शहर दादाजीमय नजर आता है। जहां एक और युवा और वरिष्ठजन दादाजी दरबार आने वाले भक्तों की सेवा में लगे रहते हैं।वही गुरु पूर्णिमा पर कहीं दूर दराज से दादाजी को निशान अर्पित करने के लिए दादा जी भक्त खंडवा पहुंचते हैं।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment