चंदेरी: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में योग शिविर का हुआ आयोजन

By
On:
Follow Us

 

चंदेरी। चंदेरी तहसील अंतर्गत मिडिल स्कूल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 1 मार्च से 7 मार्च तक सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, योग शिविर में मुख्य रूप से आयोजन कर्ता भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री महिला मोर्चा डॉ ज्योति खरका द्वारा बताया गया कि मुझे लगता है कि महिलाओं को ग्रहस्त जीवन के कार्यों के साथ-साथ थोड़ा समय योग- व्यायाम को भी देना चाहिए, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। योग के सात दिवसीय कार्यक्रम में बहनों एवं बालिकाओं की सहभागिता रही। योग प्रशिक्षण में मुख्य सहयोग ममता गुप्ता एवं सोम थापा सर के द्वारा दिया गया।

 शिविर में मुख्य रूप से भाजपा महामंत्री महिला मोर्चा  किरण भटनागर जी, लक्ष्मी किरार, भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कल्पना सराफ, अर्चना गंगेले, चांदनी सोनी, आशा, रूपा थापा, भाजपा महामंत्री डॉ चंचल सुमन सहित अन्य बहिने उपस्थित रही। चंदेरी से सिद्धार्थ साद पत्रकार की रिपोर्ट

सिद्धार्थ साद (मो.8817614943) जिला-अशोकनगर म.प्र.

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment