छात्रवृत्ति स्वीकृति कार्य में लापरवाही बरतने पर 42 प्राचार्यों को शोकॉज नोटिस

By
On:
Follow Us

विद्यार्थियों के नामांकन प्रोफाईल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति कार्य में लापरवाही बरतने पर जिले के 42 प्राचार्यों को डीईओ ने जारी किया शोकॉज नोटिस 
अनूपपुर – शिक्षा पोर्टल पर कक्षा 01 से 12 वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के नामांकन प्रोफाईल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.आर. आर्मो ने जिले के 42 शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को तीन कार्य दिवस के अन्दर उक्त कार्यों को पूर्ण कर समक्ष में उपस्थित होकर कार्य की प्रगति से अवगत कराने को कहा है। उन्होंने नोटिस में संबंधितों को आगाह किया है कि अन्यथा की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिन प्राचार्यों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें हायर सेकेण्डरी स्कूल चचाई, कन्या पोंड़ी, जमुना कालरी, कन्या अनूपपुर, करौंदी, बेनीबारी, चोलना, वेंकटनगर, कन्या बदरा, लखौरा, कोठी, दमेहड़ी, लतार, भाद, जैतहरी, राजनगर कालरी, सकरा, पसला, गिरारी तथा हाईस्कूल पटनाकला, देवगवां, पड़मनिया, बिलासपुर, अमगवां, इटौर, रेउसा, पठैती, खम्हरौध, खांटी, पोंड़की, लीलाटोला, देवहरा, लेढ़रा, बैहाटोला, धिरौल, पथरौड़ी, देवरी, फुनगा, ताली, राजेन्द्रग्राम विद्यालय शामिल हैं।
– दिगम्बर शर्मा -9425391240

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment