ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही: शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर आमजन परेशान, ट्रैफिक पुलिस सिर्फ चालान बनाने में व्यस्त | Alirajpur News

By
On:
Follow Us


शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर आमजन परेशान, हर समय लगता है जाम, खण्डवा बड़ोदा मार्ग से लेकर शहर में कहीं नहीं हैं पार्किंग स्थल

सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग से शहर में आए दिन लगता है जाम

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

Alirajpur News: अलीराजपुर शहर में कुछ वाहन चालकों की मनमानी कार्यशैली से आमजन परेशान हो रहे हैं और यातायात भी प्रभावित हो रहा है । शहर के बस स्टैंड से निम चोक.पोस्ट ऑफिस. रामदेवजी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर कई वाहन चालकों ने अपने वाहन इस रोड पर अवैध रूप से पार्क कर देते है। इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को पूर्ण रूप से प्रभावित किया हुआ है वही इस क्षेत्र में कुछ व्यवसायो द्धारा दिनभर वाहनों को रोड पर खड़ा कर, इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और आवागमन को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है । 

दूसरी और खंडवा बड़ोदा मार्ग से यह रोड टॉकीज चौराहे से कलेक्टर ऑफिस, जिला अस्पताल.आदि क्षेत्र आदि अनेक क्षेत्रों को जोड़कर रखता है । सबसे हैरानी वाली बात यह भी है। यातायात थाना करीब होने के बावजूद कोई कार्यवाही नही की जाती यह भी सोचने का विषय है ???

वही इस रोड पर तीन पहिया, चार पहिया वाहन चालकों द्वारा स्थाई रूप से अवैध पार्किंग स्थल बनाकर, आवागमन को प्रभावित किया जा रहा है। और जिससे इस क्षेत्र मे दिनभर मे कई बार जाम की स्थिति बनी हुई रहती है । साथ ही साथ इस क्षेत्र से लगा हुआ  सरकारी स्कूल भी है। कुछ ही दिनों में स्कूल शुरू होने वाली हैं। जहां पर संभवत हजारों बच्चे पढ़ने के लिए आएंगे।  कुछ बच्चे पैदल भी आते हैं तो कुछ बच्चे तीन पहिया या चार पहिया वाहनों से आते हैं वही इस अवैध पार्किंग के कारण इन बच्चों को और इनके पालकों को आवागमन में काफी दिक्कत आती है। कई बार आम जनों द्वारा जब इन वाहन चालकों से वाहन हटाने की बात की जाती है तो इनके द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है क्या शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान देकर आम जनता को अवैध पार्किंग से हो रही यातायात अव्यवस्था को लेकर कोई कार्यवाही करेगा या फिर यह क्षेत्र यूं ही पार्किंग स्थल में तब्दील होता रहेगा… और जनता परेशान होती रहेगी….?

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

एमपी जनक्रांति न्यूज़ अलीराजपुर जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment