थाना सोरवा मे पैसा एक्‍ट की जानकारी एवं जागरूकता प्रशिक्षण सत्र का आयोजन।

By
On:
Follow Us
  
पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 26.02.2023 को थाना सोरवा में पेसा एक्ट के अन्तर्गत विवाद एंव निवारण समीति समीति के अध्यक्ष एंव सदस्यो के प्रशिक्षण अति.पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. सेंगर, उप पुलिस अधीक्षक श्री आदित्‍यराजसिंह ठाकुर एवं थाना प्रभारी योगेन्‍द्र मण्‍डलोई की उपस्थिती में रखा गया, जिसमें समिती के अध्यक्ष, उपाध्याक्ष, सचिव एंव सदस्यो तथा ग्राम पंचायतो के सरपंचो उपस्थित हुए। अति पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. सेंगर द्वारा समीति के समक्ष गांव में जमीन, पैसा एवं महिलाओ को लेकर घटित अपराधों एवं थाने की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से बताया एवं विवादो से बचने के लिये म.प्र. शासन द्वारा पैसा एक्ट लागु कर गांव की समस्या, गांव की समिति ही हल करे एवं थाने तथा कोर्ट से बचे एंव पैसा की बर्बादी को रोके। समीति से निष्पक्ष होकर कार्य करने भेदभांव नही करने, नशा मुक्ती, अंधविश्वास के प्रति कार्य करने हेतु अपील की गई, साथही बच्चो की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने, गांव में गलत परंपरा यदि कही हो तो उसे समाप्त करने हेतु सभी पहल करे तथा आगामी भगौरिया के संबंध में भी चर्चा की गई। आयोजित प्रशिक्षण सत्र के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री आदित्‍यराजसिंह ठाकुर ने संबोधित करते हुये रूढीवादी कु-प्रथा, नशा नही करनें, दहेज दापा, बच्‍चों को पढानें, सॉयबर अपराध, महिला/बच्‍चीयों पर होनें वाले अपराध एवं यातायात संबंधी विषयों पर विस्‍तृतरूप से उपस्थिति समुदाय को जागरूकता हेतु प्रयास किया।
मुस्तकिम मुगल अलिराजपुर

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment