धुलकोट (जनक्रांति न्यूज़) दिलीप बामनिया नवीन छात्रावास धुलकोट के अधीक्षक जवानसिंह कन्नौजे की पुत्री देवांशी कन्नौजे का नवोदय विद्यालय लोनी बुरहानपुर में हुआ l जवानसिंह कनोजे ने बताया कि देवांशी पढ़ने में हमेशा नियमित और अनुशासन में रही है, जिसके फलस्वरूप उसका चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है l आशीर्वाद स्कूल धुलकोट में अध्ययनरत देवांशी के नवोदय में चयन होने पर स्कूल स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है l धुलकोट कॉलेज के डॉ कृष्णा मोरे, श्री मनोज बागले, स्कूल स्टाफ सुखराम प्रजापति, राकेश मुजालदे आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित कर देवांशी के उज्जवल भविष्य की कामना की हैl





