.jpeg)
मनावर (जनक्रांति न्यूज़) फिरोज खान आरके सिंघाना : मनावर निप्र। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज मनावर एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीएम केएल मीणा, एसडीएम भूपेंद्र रावत, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एसएस चौहान साथ थे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कार्यालय का निरीक्ष्ण कर एसडीएम को निर्देश दिए कि कार्यालय में साफ सफाई व्यवस्थित रखें। यहां स्वान टॉवर लगवाए। कार्यालय के सामने खाली जगह पर सुंदर बगीचा बनाएं। कार्यालय में हेल्पडेस्क ओर व्यवस्थित करें ताकि हेल्पडेस्क के माध्यम से आगंतुक को सारी जानकारी मिलती रहें।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री मिश्रा सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां लेखा वार्ड, प्रसूति वार्ड, नर्सिंग स्टेशन देखा। साथ ही उन्होंने डॉक्टर की उपस्थिति रजिस्टर के माध्यम से जांची। उन्होंने डॉ सुनील देसाई को गैर मौजूदगी पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमरजेंसी डॉक्टर की ड्यूटी के बारे में जानकारी ली। बीएमओ ने उन्हें बताया की डॉक्टर्स को कॉल पर बुलाते है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा की व्यवस्था ऐसी हो की कोई एक डॉक्टर अस्पताल में ज़रूर मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने बीएमओ से अस्पताल में की जाने वाले तीन टाईम की साफ सफाई के प्रमाण के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए की बीएमओ फोटो विडियो बुलाकर प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग करें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर ने बताया की अगले साल तक अस्पताल भवन का निर्माण हो जाएगा। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय टोंकी का निरीक्षण करने के दौरान चिकित्सालय व्यवस्थित पाए जाने पर आयुर्वेद चिकित्सक सोनू बर्मन के कार्य की सराहना की। उन्होंने मनावर में सीएम राइज स्कूल के लिए दी गई भूमि भी देखी।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्राम टोंकी में 92.43 लाख रुपए लागत की नल जल योजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने इस्तेमाल की जा रही सीमेंट, रेट और सरिए की क्वालिटी देखी। साथ ही निर्देश दिए की टंकी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण रहे। इस उच्चस्तरीय टंकी क्षमता 175 की0ली0 15 मीटर ऊंचाई है जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सम्पवेल क्षमता 40 की0ली0 का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। ग्राम में पाईपलाइन बिछाये जाने का कार्य कार्य लगभग 50% पूर्ण किया गया है। नलजल योजना के स्त्रोत हेतु 02 नलकूप खनित किये गए है। ग्राम में नलजल योजना के माध्यम से 661 परिवारों की क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। ग्राम की वर्तमान जनसँख्या लगभग 3350 है। इस अवसर पर मीडिया कर्मी बसंत की अनिल जैन, शकील खान, योगेश जख्मी, विश्वदीप मिश्रा, सैयद रिजवान अली, अशफाक बबलू, निलेश जैन, फिरोज खान आरके, रिजवान शाह, पवन प्रजापत, जगदीश पाटीदार आदि उपस्थित थे।





