नगर के जलगोन रोड में कही कही और कन्या शाला परिसर में बारिश के दौरान हुआ जलभराव

By
On:
Follow Us
पानसेमल (जनक्रांति न्यूज़) संदीप पाटिल: पानसेमल विकासखंड में जून माह में वर्षाकाल की शुरुवात होती है, जून के शुरुआती दिनों में 1 से 2 दिन हल्की बूंदाबांदी के साथ कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश जरूर हुई किंतु, लगभग 25 दिनों बाद फिर से झमझाम बारिश के साथ मानसून की दस्तक दी । बारिश की खेँच से किसानों के चेहरे उतर गए थे किंतु, गुरुवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी छाई हुई है । वहीं कृषि के लिए बारिश लाभ का काम करती है किंतु, नगर में पहली ही बारिश में नगर के शासकीय कन्या विद्यालय के परिसर में जलभराव हो गया । यह स्थिति बारिश में प्रतिवर्ष होती है किंतु विद्यालय द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । परिसर में राष्ट्रगान , विद्यालयीन स्पर्धा , आदि विद्यालयीन गतिविधियां कि जाती हैं । कई दिनों तक पानी जमा रहता है जिससे विद्यार्थियों को स्टाफ को भी परेशानी होती है ।  साथ ही जलगोन रोड बारिश के मौसम में जलभराव की परेशानी को झेलते आ रहा है । पहली बारिश में ही जलगोन रोड पर करीब 3 से 4 स्थानों पर जलभराव हो गया है । करीब घुटने घुटने तक पानी जमा होने से राहगीर , साइकिल मोटरसाइकिल वही छोटे-बड़े वाहनों को भी परेशानी होती है । कई बार रात्रि में इन जलभराव मैं आने जाने वाले लोग गिर जाते हैं किंतु , फिर भी इस और जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है । रहवासियों ने बताया कि जलभराव होने की स्थिति में शुकरो का भी आतंक फैलने लगता है । वे मकान के बाड़े में आकर रहने लगते हैं जिससे प्रदूषण बढ़ता है । इस और जिम्मेदारों ने ध्यान देकर इस समस्या का निराकरण करना चाहिए । जलगोन रोड पर बारिश के पानी को निकालने के लिए व्यवस्थित नालियां नहीं होने से समस्या उत्पन्न होती है ।जब तक नालियों को व्यवस्थित नहीं बनाया जाएगा तब तक इसी प्रकार जलभराव होता रहेगा ।और लोगों को मुसीबतों का सामना करते रहना पड़ेगा।रहवासियों को समस्या के समाधान का इंतजार बना हुआ है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment