नानी बाई का मायरा के आखरी दिन कथा सुनने हेतु आज़ाद भवन बसस्टैंड पर रहा भक्तो का हुजूम

By
On:
Follow Us


 

नानी बाई का मायरा के आखरी दिन कथा सुनने हेतु आज़ाद भवन बसस्टैंड पर रहा भक्तो का हुजूम

दिनाँक 22।04।2023 से 24।04।23 तक त्रि दिवसीय आयोजन में कथा श्रवण हेतु भक्तो का जन सैलाब उमड़ा मालवा निमाड़ प्रषिद्ध कथा वाचक पंडित शुभम कृष्ण दुबे द्वारा नानी बाई का मायरा की कथा का ऐसा रसमय संगीतमय समा बाँधा की स्रोता आनंद विभोर होकर झूमने लगे।अनेक ऐसे प्रसंग पँडित जी के श्री मुख राम नाम की महिमा का बहुत ही प्रेरक वर्णन किया गया राम नाम सत्य है सभी जानते है लेकिन राम नाम सत्य को सिर्फ श्मशान लेजाते वक्त ही उपयोग करते है किसी मांगलिक कार्य मे कभी नही कहते कि राम नाम सत्य है।जबकि इस संसार मे राम के सिवाय कुछभी सत्यनही है। पँडित जी के श्रीमुख से कई प्रसंग अविरल बहे जिसमे स्रोता  कभी हसे तो कभी झूमे प्रसंग  नानी बाई का मायरा लेकर जब नरसिंह मेहता नानी बाई के द्वार पर पहुचते है औऱ नानी बाई  जिसने बचपन से अपने पिता को एक बड़े मुनीम के रूप में देखा था आज द्वारपर फाटे हाल में देख कर अचंभित हो जाती है और सवाल करती है । उनके साथ उनका वीरा भाई नही दिखाई देता तब पिता एवम पुत्री के संवाद से सम्पूर्ण पंडाल भाव विभोर हो जाता है।एक फाटे हाल भक्त नरसिह मेहता की भक्ति इतनी प्रबल थीकी उनकी पुत्री की लड़की की शादी में ठाकुर जी को स्वयं मायरा लेकर आना पड़ा ।नानी बाई का मायरा की यही कथा है।नरसिंह मेहता भक्त और नारायण की इस कहानी का त्रि दिवसीय आयोजन स्व मुकुंन्द राम परिहार परिवार के श्रीमती विमला ठाबसंतसिह परिहार वजराज सिंह द्वारा किया गया निवेदक सम्पूर्ण परिहार परिवार रहा।आखरी दिन परम्परागत  व्यास पीठ का पूजन परिहार परिवार के द्वारा किया गया पँडित जी का स्वागत ठा सुरेन्द्र सिंह ठा अशोक सिंह यतीन्द्र सिंह लिरिल सिंह अम्बर सिंह प्रवेश सोलंकी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व  समाज की महिला मंडल ने अपना सम्पूर्ण योगदान दिया श्रीमती नैना परिहार गुनु परिहार सावित्री परिहार भावना परिहार किरण सोलंकी उषा सोलंनकी अनिता परिहार अर्चना परिहार आशा ठाकुर मंजू परिहार एवम समस्त समाज की महिलाओं का योगदान रहा ।आयोजन को सफल बनाने हेतु पधारे सभी स्रोत गण एवम वरिश्ठ पंच मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी प घनश्याम मिश्रा जी ब्राह्मण समाज केअध्यक्ष राजेश जोशी वरिष्ट अशोक जी ओझा अजय जी शर्मा  कमलेश जोशी किशोर शर्मा संजय मांझी ।ने भी व्यास पीठ का पूजन कर गुरु आशीष प्राप्त किया।और सर्व समाज सभी पत्रकरो को आभार क्ष रा समाज के अध्यक्ष ठाकुर शेलेन्द्र सिंह परिहार ने प्रकट किया।

क्ष रा समाज के द्वारा पिछले वर्ष भगवत गीता का आयेजन रखा गया था।पँडित शुभम दुबे  सुंदर कांड नानी बाई का मायरा औऱ शिवपुराण कथा के विद्वान पँडित है।

मुस्तकीम मुगल अलिराजपुर

7974063831

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment