नारी सम्मान योजना: कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 1500 रुपये, कांग्रेसियाें ने महिलाओं के भरे नारी सम्मान योजना के फॉर्म

By
On:
Follow Us

MP Assembly Elections : नारी सम्मान योजना के सहारे जीत की तैयारी, कांग्रेस नेता कमल अलावे घर घर जाकर भरवा रहे हैं फॉर्म


नेपनागर | मध्यप्रदेश में कांग्रेस नारी सम्मान योजना के जरिए विधानसभा चुनाव में जीतने की तैयारी कर रही है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में लोगों के घर घर जाकर महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवा रहे हैं। इसके तहत महिलाओं को 1500 रुपए महीने और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम किशन पटेल के निर्देशानुसार कांग्रेस नेता कमल अलावे गाँव – गाँव जाकर कमलनाथ की यूजनाओ का प्रचार कर रहे है जिसके तहत कमल अलावे ने घर घर जाकर 5000 से ज़्यादा फॉर्म भरे और नेपनागर विधानसभा क्षेत्र में वालपेंटिंग करवाकर भी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे है।

नेपनागर विधानसभा में नारी सम्मान योजना फाॅर्म भरे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नेपनागर विधानसभा में अब तक 35,000 से ज़्यादा फॉर्म भरवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

कमल अलावे ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति और नारी समृद्धि के लिए हमेशा मजबूत कदम उठाएं हैं। बहनों को सशक्त और समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ नारी सम्मान योजना लाई गई है। उनका कहना है नारी सम्मान योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। क्योंकि महिलाएं और अन्य ग्रामीण महंगाई की मार से परेशान है।  यह योजना 1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के संकल्प के साथ शुरू की जा गई है। उन्होंने महिला वर्ग से इस योजना के तहत पंजीयन जरूर कराने की बात कही है। इस ऐतिहासिक योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिल सके।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने कमर कस ली है। राज्य की आधी आबादी को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस इसकी काट के तौर पर नारी सम्मान योजना लेकर आई है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment