नेचर थीम पर कला प्रतियोगिता – Jankranti News

By
On:
Follow Us


सीख दे न चीख दे भूल-चूक क्षमा कर , है प्रकृति संरक्षक हमारी अब फिर से सँवार दे

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

मद्देनजर क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महालक्ष्मी नगर में नेचर थीम पर नेचर आर्ट स्टूडियो में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । संस्था के दीपक शर्मा ने बताया 6 साल से लेकर 40 साल तक के 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं ये सभी कलाकृतियां 22 और 23 जुलाई को कैनरीज आर्ट गैलरी में होने जा रही कला के रंग कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित भी की जाएंगी । इस खास मौके पर आर्टिस्ट दीप्ति आचार्य मौजूद थी। 

अंडर 15 कैटेगरी में प्रथम खनक मोदी , द्वितीय आशिमा तोमर और तृतीय प्रयाग जैन रहे । 

 बड़ो में प्रथम भावना जोशी , द्वितीय मोनिका रघुवंशी और तृतीय अंतरा शर्मा रही ।

साथ ही 6 साल की सबसे छोटी बच्ची इशानी रघुवंशी को कंसोलेशन दिया गया ।

इस खास मौके पर प्रेस्टिज कॉलेज देवास के डायरेक्टर प्रो.(डॉ) अजित उपाध्याय ने पर्यावरण पर कविता शेयर की

शरणागत है, हमे तार दे।

पथविमुख , दिग्भ्रमित जन को श्वॉस दे।।

धरा-पर्वत, जल-वायु और गगन,

हो “अजित” आप, बस हमें उबार दे ।

सीख दे, न चीख दे, भूल-चूक क्षमा कर,

है प्रकृति, संरक्षक हमारी,

अब फिर से सँवार दे ।।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment