पानसेमल और दोंदवाड़ा से 15 श्रद्धालुओ जत्था बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए हुआ रवाना।

By
On:
Follow Us
सरस्वती शिशु मंदिर दोंदवाड़ा में तिलक लगाकर किया अभिवादन वरिष्ठजनों ने भगवा दुपट्टा देकर शुभ यात्रा की कामना की। 
पानसेमल नगर और ग्राम दोंदवाड़ा से 15 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए आज रवाना हुआ यात्रा की जानकारी देते हुए सुनिल बोरसे ने बताया कि यह यात्रा लगभग 15 दिनो की रहेगी और उनके द्वारा की जा रही यात्रा का यह 5 वर्ष हे,सभी श्रद्धालुओ ने यात्रा के लगभग 2 महीने पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाया था,सरस्वती शिशु मंदिर दोंदवाड़ा में यात्रियों का तिलक लगाकर और भगवा दुपट्टा देकर अभिनंदन किया गया। बम बम भोले,हर हर महादेव के जयकारों के साथ ही यात्रा को रवाना किया गया।ग्राम के वरिष्ठ जनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।यात्रियों का स्वागत संतोष महाजन माली समाज ग्राम अध्यक्ष, गोपाल माली ,देविदास अहिरे,भारत वारुडे ,राजू खैरनार, अनिल वारुडे, सुरेश खलाने,द्वारा किया गया।यात्रियों में सुनिल बोरसे,सचिन शुक्ला,युवराज मराठे,हितेश सोलंकी,देवेन्द्र गवले,गणेश गवले,दिपक जाधव,विजय सोनवने,मनोहर वारुडे,भरत लाड,गणेश सोनी,सचिन चौधरी,योगेश सिरसाठ,मुकेश राजपूत,मुकेश खेरे शामिल हैं।
पानसेमल (जन क्रांति न्यूज़) से संदीप पाटिल की रिपोर्ट

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment