
पानसेमल (जनक्रांति न्यूज़) से संदीप पाटिल: पानसेमल कृषि उपज मंडी में जिला प्रशासन और आयुष विभाग द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग अभ्यास ओर प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया।योग दिवस पर निर्धारित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार योग व प्राणायाम करवाए गए।प्रशिक्षण में योग प्रशिक्षक श्याम सीरसाठ और डॉ स्वाति दुबे द्वारा अनुलोम विलोम, कपाल भाती,ध्यान क्रियाएं, सूक्ष्म व्यायाम, व अन्य योग क्रियाएं करवाई गई,आयोजन में एसडीएम रमेश सिसोदिया,तहसीलदार हितेंद्र भावसार,नगर परिषद सीएमओ रामप्रसाद भांवरे,विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरुण मिश्रा,बीआरसी जितेंद्र बविस्कर,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,राजेंद्र जगताप,लोकेश शुक्ला,श्याम बर्डे,रतिलाल चौधरी,आयुष विभाग से डॉ विजय गोरे डॉ. मुजाहिद खान,डॉ सुमित्रा भुगवाड़े जगदीश खन्ना,गणपत रावत,सेवंती रावत,दिलीप सोनी,भरत सोनी,मनोज रोकड़ेआंगनवाड़ी कार्यकर्ता,नगर परिषद कर्मचारी,शिक्षको पुकीकर्मी, सहित गणमान्य जनों ने सामूहिक योग में भाग लिया।
.jpeg)






