पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष लेवे का किया भव्य स्वागत।

By
On:
Follow Us

बेहरावल: शाजापुर जिले के अंतर्गत आने वाले बेहरावल मैं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा सुभाष लेवे को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया सुभाष लेवे को अध्यक्ष पद  की नियुक्ति पर कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों  द्वारा नवनिर्वाचित  पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुभाष लेवे के घर पहुंच कर साफा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर श्रीफल भेंट कर मिठाई खिलाकर स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई।

साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं इष्ट मित्रों द्वारा सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश देकर बधाई दी गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सीतपरा, पूर्व जनपद कृषि अध्यक्ष वल्लभ लेवे, जनपद कृषि अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश वरसैया, पूर्व उप सरपंच राम बाबू पाटीदार, पुर्व उप सरपंच निकलेंश अमृतिया, मनोहर पाटीदार ,भगवान सिंह अमृतिया , दुर्गा प्रसाद बामोद, रामनारायण अमृतिया, महावीर डुगावाले, संजय अमृतिया, मधुसूदन अमृतिया, रवि अमृतिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment