पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ ने दिया ज्ञापन, महिला पुलिस एवं महिला शिक्षको की जाए भर्ती
आज पूरे मध्यप्रदेश में संगठन के सभी जिला अध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष युवा जिला अध्यक्ष के साथ प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम मध्यप्रदेश में जिला कलेक्टरो को ज्ञापन दिया गया
संगठन ने पहली बार 2017 में आपनी 8 राष्ट्रीय मांगो में 8 वे नम्बर की प्रमुख मांग थी कि भारत में हर सरकारी भर्ती में 50/ युवक 50/ युवतियो की मांग की थी जिस के लिए संगठन सतत 7 सालो में हजारो ज्ञापन दिए सैकडो धरना प्रदर्शन किए एवं अपनी मांगो को सरकार से मानने के लिए संगठन पूरे भारत में सक्रिय रहा युवक युवतिया पढाई में दोनो मेहनत करते हैं लेकिन आज भारत में पुरूषो की जगह सरकार के सभी विभागो में 95/ पुरूष वर्ग कब्जा किए हैं और महिलाओ को सिर्फ 5/ ही पद है इसलिए संगठन ने दोनो को बराबर अधिकार दिलाने ऐ 8 वी मांग मे दोनो को बराबर भर्ती के अधिकार दिलाने के लिए 8 वी मांग जोडी थी
लेकिन कुछ दिनो पहले ही केन्द्र सरकार ने भारत की सभी प्रदेश सरकारो को आदेश जारी किया कि हर सरकारी भर्ती में महिलाओं को 33/ भर्ती करने का नियम वनाए
आज देखा जाए तो देश की आतंरिक सुरक्षा करने वाली सरकार की प्रमुख ऐजेंसी पुलिस विभाग में 5/ से अधिक महिला पुलिस कर्मी की नहीं होती थी और संगठन का मानना था कि महिला अपराधो को रोकने के लिए महिला पुलिस अधिक होना चाहिए और केन्द्र सरकार ने संगठन की 8 वी मांग को मानते हुए पुलिस विभाग में 33/ महिला पुलिस भर्ती अनिर्वाय कर दिया है जो संगठन की महिलाओं के सम्मान में बहुत बडी जीत है वही हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हाल ही में शिक्षा विभाग की भर्ती में 50/ महिला शिक्षको की भर्ती की धोषणा की थी जो संगठन की 8 वी मांग मध्यप्रदेश सरकार ने सत प्रतिशत मानी है
इसलिए आज के ज्ञापन में संगठन ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि मध्यप्रदेश में महिला पुलिस कर्मीयो की बहुत कमी है एंव शिक्षा विभाग में में भी बहुत भर्तीया रिक्त है इसलिए चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में महिला पुलिस एवं महिला शिक्षको की भर्ती की जाए देश की आधी आबादी महिलाओं के मान सम्मान अधिकार के लिए संगठन ने जो 8 वी मांग रखी थी वो आज तक कभी किसी संगठन ने रही रखी एवं आज संगठन विना किसी सरकारी मदद या किसी के डेनेशन या मदद के चल रहा है संगठन पूरे देश में 6 सालो तक विना सदस्यता शुल्क के चला है विना किसी से आर्थिक मदद के और अभी भी विना किसी के आर्थिक मदद के पूरे देश में संगठन चल रहा है और आज भारत में ब्रिटिश हुकुमत के इन्डियन पैनल एक्ट 1861 में बदलाव करा रहा है और संगठन इतिहास लिखने की और अग्रसर है संस्थापक प्रमुख – नंद किशोर पटवा संगठन ने आज सागर,भोपाल, इन्दौर, रायसेन, बैतूल, आगर मालवा, उज्जैन, शाजापुर, धार, आदी जगह कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया
रिपोर्ट अंकित बारोलिया
सागर मध्य प्रदेश