बड़ी खबर: शादी समारोह में बंदूको से फायर 4 लोग घायल एक कि हालात खराब

By
On:
Follow Us

धार. जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम बामनखेड़ी में शादी समारोह के दौरान गोलियां चलाई गई। बंदूक से फायर के दौरान निकलेे छर्रे लगने से 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए घायलों को सरदारपुर प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और इंदौर रेफर किया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। वहीं घटना के बाद गांव का माहौल गर्माया हुआ है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सरदारपुर की दसई चौकी अंतर्गत ग्राम बामनखेड़ी में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। शनिवार देर रात शादी समारोह के दौरान एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर में गोलियां चला दी। इस कारण फायर के बाद बंदूक से निकले छर्रे लगने के कारण चार लोग घायल हुए है। इनमें महिलाएं व बच्‍चे शामिल है। घटना में ईशा पिता अनिल, नंदी बाई पति नंदू ,भारती पिता महेंद्र व सपना पति दिनेश को गोली लगने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सरदारपुर स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र रेफर किया गया, जहां इनका इलाज किया जा रहा है। जबकि एक महिला को गंभीर हालत के चलते इंदौर रेफर किया गया है।
लाइसेंसी बंदूक से किया फायर : हादसे के बाद इस समारोह के कुछ अन्‍य वीडियो भी सामने आए है। इनमें समारोह के दौरान लोग तलवार पकड़कर भी नाचते नजर आ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि एक लाइसेंसी बंदूक से फायर हुआ है। यह लाइसेंसी बंदूक से एक युवक ने फायर किया। जबकि बंदूक का लाइसेंस युवक के पिता के नाम पर बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले के बाद खबर लिखे जाने तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया हर्ष फायर का मामला सामने आया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
 
ईश्वर सिंगार सरदारपुर
 जिला धार मध्य प्रदेश
 9685632373

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment