बुरहानपुर : बरसते पानी मे कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन, भाजपा किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन – अजयसिंह रघुवंशी | Burhanpur News

By
On:
Follow Us


बुरहानपुर। किसान को भगवान का दर्जा केवल भाषण में ही देकर अपने फर्ज से इतिश्री करने वाली भाजपा दरअसल किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है।इतिहास गवाह है कि जब जब भी किसान परेशानी में आता है या उस पर मुसीबत आती है तब तब ये भाजपा सरकार कोई न कोई हथकंडा अपना कर अपने फर्ज से भाग जाती है और किसान केवल मन मसोस कर रह जाता है। उक्त आक्रोश दिखाते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजयसिंह रघुवंशी में प्रदेश को भाजपा सरकार और उसके मुखिया शिवराज सिंह पर कई आरोप लगाए।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजयसिंह रघुवंशी ने कहा कि अपने आपको किसान बताने वाले मामा 20 वर्षों में एक ऐसा काम बात दे जो उन्होंने किसान के हित में किया हो,फसल बीमा के नाम पर करोड़ो अरबो रु.खाने वाले फर्जी मामा ने आज तक किसी भी किसान का बीमा नही कराया।

ज्ञात हो कि आज पूरे प्रदेश में  कांग्रेस के आव्हान पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रामकिशन पटेल के नेतृत्व में धरना सम्पन्न हुआ। धरने को पूर्व जिला अध्यक्ष श्री किशोर महाजन,सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्षभास्कर महाजन, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक पाटिल, सरपंच हेमंत पाटिल,रईस शेख, कृष्णा असखड़के, महिला अध्यक्ष आरती लांडे, कांति कॉस्डे, मीनाक्षी महाजन, निर्मला जावरकर, रघुनाथ महाजन सचिन व्यास आदि ने संबोधित किया। किशोर महाजन एवं रामकिशन पटेल ने मृतक किसान सचिन लांडे के परिवार को 25 लाख रु.मुआवजा देने की मांग के साथ ही किसानों की बर्बाद फसल का तत्काल मुआवजा,फसल बीमा, बिजली कटौती में कमी आदि विषय पर अपनी बात रखते हुए शासन को चेतावनी दी कि इस धरने को हल्के में ना ले,इसके बाद व्यापक स्तर पर सड़को पर उतरेंगे।
धरने में विशेष रूप से निगम अध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव,मुन्ना यादव, अंतरसिंह बर्डे, ईस्माइल अंसारी, मुकेश बुंगाल, कैलास असेरकर, अजय महाजन, अजय बालापुरकर, हामिद डायमंड, नजीर अंसारी, रफीक गुलमोहम्मद, कमलेश शाह, राजू महाजन, अभय चौधरी, संजय महाजन, गणेश पाटिल, संदीप जाधव, जलीस खान,कमल अलावे, दिनेश शर्मा, श्याम बन्नतवाला, आदि उपस्थित रहे।
WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

ज्ञापन का वाचन हर्षल पाटिल ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर,ने किया आभार अकील औलिया,एव कार्यक्रम का संचालन पार्षद अजय उदासीन ने किया।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment