बुरहानपुर में डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, आरोपियों के अवैध निर्माण पर चली जेसीबी

By
On:
Follow Us


बुरहानपुर के लालबाग में दो दिन पूर्व एक युवक की अवैध शराब की शिकायत करने पर बदमाशों ने धोखे से उसे बुलाकर लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी थी

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

बुरहानपुर– लालबाग बुरहानपुर में दो दिन पूर्व एक युवक की अवैध शराब की शिकायत करने पर करीब 6 बदमाशों ने धोखे से उसे बुलाकर लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी थी रविवार को हत्या के दो आरोपियों के मिल एरिया वार्ड स्थित हनुमान मंदिर के पास बने अवैध निर्माण पर शिवराज मामा का बुलडोजर चला और अवैध निर्माण को तोडा गाया इस दौरान बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा दरअसल मृतक राजेश ताडे ने अपने मोहल्ले में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत की थी जिन लोगों के खिलाफ राजेश ने शिकायत की थी उन्होने समझौता का बहाना बनाकर उसे बुलाया और लाठी डंडो से पीट पीट कर उसे अधमरा कर फरार हो गए थे परिजनो ने जब उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया दूसरे दिन परिजनों ने हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर लालबाग थाने का अघोषित घेराव कर हंगामा किया था इस पर एसपी राहुल कुमार ने मामले में लापरवाही बरतने पर लालबाग थाने के टीआई दिलीप देवडा को तत्काल सस्पेंड कर दिया था अब पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।        

MP फिर हुआ शर्मसार… सीधी के बाद ग्वालियर में मुस्लिम युवक से क्रूरता, क्या CM शिवराज पीड़ित को घर बुलाकर उससे माफ़ी मांगेंगे या उसे जेल भेज देंगे?

– जनक्रांति न्यूज के लिए वाहिद अली की रिपोर्ट 

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment