ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमरपुर द्वारा बाबा साहब की 132 वीं जयंती मनाई गई
मध्य प्रदेश। डिंडोरी जिले के अमरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब की तैल चित्र के साथ संविधान की पुस्तक रख पूजन किया गया। तत्पश्चात रखें संविधान की रखी पुस्तक की ओर इशारा कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि इसी संविधान की रक्षा हमें करना हैं। जिसका अस्तित्व खतरे में आ गया हैं। इसकी रक्षा कांग्रेस पार्टी ही कर सकती हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेने की अपील की गई। इनके अलावा कार्यकर्ताओं को हेमंत हरदहा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद तुर्क, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप बनवासी, मल्ली बाई उईके जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, साधना कछवाहा महिला कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष, राजेश पाटले जिला उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, देव सिंह भारती जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस किसान संगठन, मंडलम अध्यक्ष संदीप शाह परस्ते एवं इन्द्र सिंह परस्ते सेक्टर अध्यक्ष द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए।
– धरम सिंह राठौर, जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश, मो न 6263079151