सुसनेर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन के निर्देशानुसार एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंनद शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आव्हान पर मध्यप्रदेश के प्रत्येक मण्डल पर भाजपा सामाजिक समरसता का कार्यक्रम न्याय सप्ताह के तहत आयोजित किया जाना है। उक्त न्याय सप्ताह अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक मनाया जायेगा। इसी तारतम्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दिनांक 10,11 एवं 12 अप्रैल को मंडल स्तर पर समरसता अन्न कार्यक्रम का आयोजन के निर्देश भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा चौपड़ा द्वारा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री साक्षी विक्रम सकलेचा एवं कविता आशीष शर्मा के माध्यम से मण्डल स्तर पर उक्त कार्यक्रम आयोजित करने के लिए दिए गए थे। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत मण्डल स्तर पर लेखिका, शिक्षिका, कलाकार, कारीगर, सामाजिक कार्यकर्ता या आंगनबाड़ी की बहनें हो उनको अपने घर पर बुलाकर उनके साथ सामाजिक समरसता अन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनको अतिथि के तौर पर सम्मानित किया जाना था। इसी तारतम्य में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा मण्डल कार्यालय न्यू बस स्टैंड पर महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार द्वारा आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षिका रेखा मालवीय का अतिथि के तौर पर सम्मान कर सामाजिक समरसता अन्न कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
– सुसनेर, जिला आगर मालवा(मध्य प्रदेश)
– याहया खान, मो-9753458695