मनावर (जनक्रांति न्यूज) रिपोर्टर फिरोज़ खान आरके सिंघाना: मनावर बाकानेर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देश पर भाजपा सरकार के काले शासन, तानाशाही, महंगाई ,बेरोजगारी के खिलाफ निकाली जा रही प्रदेशव्यापी जन -आक्रोश यात्रा विधानसभा क्षेत्र मनावर में 25 सित.को दोपहर 2 बजे प्रवेश करेगी,यात्रा में अ. भा. कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री संजय दत्त,मध्य प्रदेश सह प्रभारी श्री कुलदीप इंदौरा जी धार जिला जन -आक्रोश यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया जी, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं गंधवानी विधायक श्री उमंग सिंघार, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री सज्जन वर्मा सहित क्षेत्र के समस्त विधायक गण साथ रहेंगे युवा काँग्रेस विधानसभा मनावर, एवं धार जिला किसान काँग्रेस के तत्वावधान में आदिवासी काँग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम मूवेल के नेतृत्व में मनावर स्थित पुराने तहसील भवन के सामने विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात राधेश्याम मूवेल के नेतृत्व में ब्लॉक उमरबन के युवा काँग्रेस कार्यकर्ता बाकानेर, झिर्वी, टवलाई में यात्रा का स्वागत करेंगे।
भाजपा सरकार के काले शासन, तानाशाही, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ मनावर पहुचेंगी जन – आक्रोश यात्रा – राधेश्याम मुवेल
Jankranti
MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com





