भोपाल: कलेक्टर ने शनिवार को लगभग 4 घंटे तक शहर के अलग अलग क्षेत्रों का। निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ने बैरागढ़ एसडीएम और टी टी नगर एसडीएम क्षेत्र में अलग अलग जगहों का निरीक्षण किया और शहर की व्यवस्थाओं , अतिक्रमण, मार्केट प्लेस का निरीक्षण किया और सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
भोपाल जिलाधीश आशीष सिंह शहर का मिजाज जानने के लिए दो एसडीएम क्षेत्र का भ्रमण करने निकले उनके साथ बैरागढ़ एसडीएम मनोज उपाध्याय ने क्षेत्र की जानकारी दी।
कलेक्टर ने बैरागढ़, हमीदिया क्षेत्र के पुरानी इमारतो का भी निरीक्षण किया और जनसंख्या के आधार पर क्षेत्र के विस्तार को भी समझा।
इसके बाद टीटी नगर एसडीएम क्षेत्र के अंतर्गत न्यू मार्केट , स्टेडियम क्षेत्र, और बाजार क्षेत्र का भी अवलोकन किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने दोनो एसडीएम को निर्देश भी दिए की सभी क्षेत्रों के संबंध में बाजार और लगने वाले रेहड़ी और ठेलो के लिए जगह निर्धारित करने के लिए कार्ययोजना के लिए नगर निगम के साथ मिलकर व्यवस्था को सुचारू बनाए, । इसके साथ ही साफ सफाई के लिए बाजार क्षेत्र में रात में सफाई के लिए भी नगर निगम के साथ चर्चा कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये।
भोपाल शहर में आने वाले त्योहारों के लिए भी बनने वाली व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की।
– रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन, 8109253156, भोपाल,मध्यप्रदेश