मंडला: प्रवासी समुदायों को सशक्त बनाने हेतु जन साहस द्वारा दिया जा रहा है प्रवास पूर्व प्रशिक्षण

By
On:
Follow Us

 

घुघरी /मंडला: जनसाहस MRC मंडला के द्वारा 6 अप्रैल 2023 को जिला मंडला के ब्लॉक घुघरी के ग्राम लाटो में जन साथी रविन्द्र सैयाम के साथ प्रवासी परिवारों के साथ  प्रवास पूर्व प्रशिक्षण एवं एक राष्ट्र एक राशन पर मीटिंग की गई। जिसमें लोगों को वन नेशन वन राशन कार्ड के बिषय में जानकारी दी गई। जन साहस टीम से जिला समन्वयक रविभान मसराम जी  द्वारा लोगों को बताया गया कि अब आप जहां मजदूरी करोगे वहां भी अपना राशन ले सकते हैं। आधार सीडिंग से और लोगों को मजदूर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई साथ ही मानव तस्करी, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी मानव दुर्व्यवहार, मजदूरी के दौरान हुए शोषण के बिषय में महिला हिंसा योन उत्पीड़न लैंगिक हिंसा आदि बचाव हेतु जानकारी दी गई। जनसाहस संस्था द्वारा संचालित मजदूर हैल्पलाइन नंबर 18002000211, 180012011211 और महिला हैल्पलाइन नंबर 180030002852 के बारे में इसके अलावा महिला क़ानूनी सलाह भी बताया गया । इसके साथ- साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बिषय में भी लोगों को बताया गया। सबल -2.0 कार्ड,ई श्रम कार्ड ,आयुष्मान कार्ड ,जॉब कार्ड बनवाने के लिए बताया सरकारी योजनाओं के बिषय में बताया गया । लाडली बहिना योजनाओं की  जानकारी दी प्रवास के दौरान मजदूरों को क्या क्या सावधानी बरतना चाहिए इस बिषय में सभी प्रवासी मजदूर व्यक्तियों को जानकारी दिया गया ।

            जिसमें एक कदम सामाजिक सुधार एवं सशक्तिकरण की ओर….. के तहत शराब, दहेज़ और  कपड़े लेन देन व्यवस्था बंदी के सम्बन्ध में भी सभी प्रवासी मजदूरों ने अपनी सहमति जताई और इसे सभी मजदूरों ने समाज की सबसे बड़ी अभिशाप कहा और सभी के सहमति से विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में दहेज़ और शराब बंद करने का निर्णय लिया।

 – छत्रपाल मरावी, जिला मंडला, मोबाइल नंबर 7879676035

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment