मऊगंज सिविल अस्पताल का हाल बेहाल; इधर-उधर भटकने को मजबूर मरीज़

By
On:
Follow Us


मऊगंज में शासकीय अस्पताल के डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस में लगे जिसकारण मरीज इधर-उधर भटकने को मजबूर

मऊगंज /रीवाहाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन मऊगंज की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। कहने को मऊगंज अस्पताल हॉस्पिटल में कई डॉक्टर पदस्थ हैं। लेकिन ओपीडी खुलने के समय कभी कभार ही डॉक्टरों के दर्शन होते हैं। स्थानीय लोगों से चर्चा अनुसार यह बात निकल कर सामने आ रही है कि डॉक्टर अपने क्लीनिक में निजी प्रैक्टिस में लगे रहते हैं। विशेष परिस्थितियों पर ही अस्पताल में आते हैं। अन्यथा पूरा दिन अपने निजी प्रैक्टिस पर ही लगे रहते हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने जिसकी शिकायत रीवा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर से करने का इरादा बनाया है।

– अतुल गुप्ता, 993789789, मऊगंज रीवा (M.P.)

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment