प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी अपने गुरु श्री हनुमान जी से करेंगे राष्ट्र व प्रदेश के विकास के साथ सबके कल्याण की प्रार्थना –
भोपाल: 3 जुलाई 2023 राम भक्त श्री बजरंगबली को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी अपना गुरु मानते हैं। इस नाते वे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु श्री हनुमान जी से प्रार्थना करने जा रहे हैं कि राष्ट्र व प्रदेश के विकास के साथ सबका कल्याण व सबका शुभ हो।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि कमलनाथ जी ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सभी का अभिनंदन व नमन करते हुए कहा है कि सबके भीतर गुरु तत्व होता है तथा सभी अपने अपने गुरुओं का सम्मान करें। गुरुओं ने जो शिक्षा हमें दी है, उस राह पर हम चलें। सद्गुरु हम सबको सद्बुद्धि दें।
श्री कमलनाथ जी ने कहा है कि मैं तो हनुमान जी को गुरु मानता हूं और जिनके कोई गुरु नहीं उनके गुरु हनुमान जी हैं। जिनके जीवन में गुरु आ गए हैं यह उनका सौभाग्य है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने आगे बताया कि श्री कमलनाथ जी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदीप शिवा देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मैं हनुमान जी से गुरु रूप में सबका कल्याण और राष्ट्र व प्रदेश के विकास की प्रार्थना करने जा रहा हूं।





