मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में दिल दहला देने वाली घटना शेखपुरा के जंगल में …

By
On:
Follow Us


जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला और युवक का शव, पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में जताई  आत्महत्या की आशंका 

खकनार/ जनक्रांति न्यूज़/ रिपोर्टर रमेश इंगले : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।खकनार थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा के जंगल के बीच एक पेड़ में फांसी के फंदे पर शादीशुदा महिला और पुरूष का एक साथ शव लटका मिला। घटना शनिवार दोपहर की है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची देड़तलाई चौकी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

MP फिर हुआ शर्मसार… सीधी के बाद ग्वालियर में मुस्लिम युवक से क्रूरता, क्या CM शिवराज पीड़ित को घर बुलाकर उससे माफ़ी मांगेंगे या उसे जेल भेज देंगे?

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

देड़तलाई चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम जामपानी निवासी 26 वर्षीय रमेश धूमसिंह और गांव के ही एक महिला ने जंगल मे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दोनो आपस मे रिश्तेदार भी है। दोनो के बच्चे भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment