इंदौर: आज चिकित्सा आयुर्वेद के युवा लोकसेवा आयोग पर अपने रिजल्ट की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने आंदोलन किया मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन को समर्थन देने इंदौर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमीज़ खान भी समर्थन में धरना स्थल पहुचे।
692 पदों के लिए 2022 में 13 बर्षो बाद हुई भर्ती:
13 वर्षो बाद आई इस भर्ती की परीक्षा सितम्बर 2022 में हुई जिसमें कुल 692 पद थे लेकिन 2023 तक भी रिजल्ट नहीं दिया गया। सबसे रोचक बात यह है कि सरकार द्वारा 2 दिन पहले जनसंपर्क विभाग के ट्वीट में कहा गया कि हमने तो 692 पदों पर भर्ती भी ले ली।
युवा कांग्रेस नेता जावेद खान ने बताया:
🛑 चिकित्सा आयुर्वेद अधिकारी की वैकेंसी है 13 वर्षों बाद आई थी।
🛑 692 पदों की इस भर्ती में लगभग 6500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
🛑 इसमें सरकार ने 6 महीने के सर्टिफिकेट वाले विद्यार्थियों को सीधे छूट देने की बात कही।
🛑 सितंबर माह में जब इसकी परीक्षा हुई तब गड़बड़ी की बात सामने आई और पेपर में व्हाइटनर लगाकर पेपर घोटाला होने की अंदेशा विद्यार्थियों ने जताया।
🛑 इन गड़बड़ियों को देखते हुए विद्यार्थियों के अनुरोध पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी को पत्र लिखकर इस घोटाले की जांच की मांग की।
🛑 विद्यार्थियों ने इस मामले को लेकर कोर्ट में पिटीशन लगाई।
🛑 बीते दिनों 6 महीने से अधिक समय बीतने पर विद्यार्थियों ने रिजल्ट की मांग की।
🛑 2 दिन पूर्व मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि 692 पदों पर सरकार ने चिकित्सा आयुर्वेद अधिकारी भर्ती ले ली है।
इंदौर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमीज़ खान ने कहा इस भर्ती में भ्र्ष्टाचार हुआ है:-
सरकार चाहे इन विद्यार्थियों की संख्या कम समझें, किंतु इन सभी गतिविधियों को देखते हुए सरकार की विफलता आप सभी के सामने हैं और इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान पदाधिकारी अंकित दुबे, प्रदेश महासचिव दीपक ठाकुर, जय यादव, योगेश बिना, सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।