
एक युवक के ऊपर पेशाब कर रहा है बीजेपी नेता, युवक के ऊपर पेशाब करने का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा है वायरल, युवक के ऊपर पेशाब कर रहे नेता की हुई पहचान सीधी के प्रवेश शुक्ला बताए जा रहे है BJP नेता, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं प्रवेश शुक्ला
मानवता को शर्मसार करने वाली ये घटना मप्र के सीधी ज़िले की है और ये अत्याचारी भाजपा विधायक का प्रतिनिधि है जो एक आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब कर रहा है।



सीधी एसपी रवींद्र वर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया गया है।
.jpeg)
•कमलनाथ ने कहा- पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया
PCC चीफ कमलनाथ ने कहा कि सीधी जिले में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। आदिवासी युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। मध्यप्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है। इस घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाए।
•भूरिया ने कहा- शिवराज सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि शिवराज सरकार में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं। इनमें बीजेपी के नेता ही शामिल क्यों हैं? यह बीजेपी की आदिवासियों के प्रति मानसिकता को दर्शाता है।
•विधायक शुक्ला बोले- मैं प्रवेश को जानता हूं
जब हमारे संवाददाता ने जब विधायक केदारनाथ शुक्ला से सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘प्रवेश न तो मेरा प्रतिनिधि है, न ही पार्टी का कार्यकर्ता।’ हालांकि, उन्होंने ये स्वीकार किया कि वे प्रवेश शुक्ला को जानते हैं। वह सीधी से 20 किलोमीटर दूर कुबरी गांव का रहने वाला है। संवाददाता ने विधायक से सवाल किया कि प्रवेश शुक्ला को वे कैसे जानते हैं? तो जवाब मिला कि मैं विधायक हूं, इसलिए प्रवेश को जानता हूं।
•शिवराज बोले- अपराधी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।आरोपी पर NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) भी लगाया जाएगा।
Tags:





